रेलवे प्लेटफार्मो पर अवैध वेंडिंग चरम पर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जहां रेलवे प्लेटफार्मो पर अवैध वेंडिंग चरम पर है। कमर्शियल विभाग व राजकीय रेलवे पुलिस के गठजोड़ का नजारा प्लेटफार्म पर देखने को मिल जाएगा।तस्वीरे बताने के लिए काफी है कि किस प्रकार फल स्टालो पर एक से अधिक अवैध वेंडर फल बेच रहे है साथ ही प्लेटफार्म पर खिंची गयी प्रतिबंधित पीली लाइन को भी क्रॉस कर ट्रेन की खिड़कियों तक बिक्री कर रहे है।

वही ट्रेन के भीतर डीडीयू से गया तक जिनका बिक्री लाइसेंस जारी हुआ वे वेंडर भी कमर्शियल विभाग की कृपा दृष्टि से प्लेटफार्म पर ही बिक्री करते देखे जा रहे हैं।इतना ही नही रेलवे प्लेटफार्म व परिसर में आशियाना बनाये नशेड़ियों द्वारा भी पुराने बोतलों को चुन कर उसमें रिफिलिंग कर दूषित जल भी यात्रियों को बेचा जा रहा है।

आपको बता दे कि रेल परिसर को नशेड़ियों, भिखारियों व किन्नरों से मुक्त रखने का प्रावधान है बावजूद इसके ट्रेनो में दर्जनों भिखारी व किन्नर यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या रेलवे की सुरक्षा एजेंसियां इन अवैध गतिविधियों पर नकेल कस पाती है या भ्रस्टाचार को इसी प्रकार बढ़ावा मिलता रहेगा।

हैरानी की बात यह है कि हाल ही में हुए संसदीय कमेटी की मीटिंग में यात्री सुविधाओं पर तो चर्चा हुई लेकिन यात्री सुरक्षा के बाबत किसी सांसद ने कोई चर्चा नही किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai