अनियंत्रित रोडवेज बस ने ऑटो रिक्शा और अर्टिगा में मारी टक्कर, कई गंभीर रूप से घायल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती मनोज सिंह मयफोर्स मौके पर, पूर्व विधायक संजय गुप्ता भी मौके पर पहुंचे

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

पुरामुफ्ती/प्रयागराज। जनपद में 20 जुलाई को पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा के पास रविवार को लगभग 1 बजे जीटी रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने ऑटो और अर्टिगा कार को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए।थाना पूरामुफ्ती के आगे गुरुद्वारा के समीप रविवार दोपहर एक बस ने सवारियों से भरे टेंपो को रौंद दिया। टेंपो सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई। आटो में सवार लोग काफी देर तक फंसे रहे। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ऑटो कौशाम्बी की ओर से आ रहा था। उधर, कानपुर की तरफ से एक अर्टिगा कार भी आ रही थी। अर्टिगा कार ने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया और इसी दौरान बस से टकरा गई। जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उधर आर्टिगा को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस चालक ने बस को दाहिनी तरफ किया तो बगल से गुजर रहा आटो चपेट में आ गया। थाना पुरामुफ्ती पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजवाया।

हादसे में पांच लोग घायल, एक दुधमुंहा बच्चा भी शामिल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बस के नीचे घुस गया। दुर्घटना में ऑटो चालक समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक दुधमुंहा बच्चा भी शामिल है। ऑटो चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। अर्टिगा सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

राहत और बचाव कार्य में जुटी पुलिस, जेसीबी और क्रेन से निकाला गया ऑटो

हादसे की सूचना मिलते ही पुरामुफ्ती थानाध्यक्ष मनोज सिंह मयफोर्स और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। पूरामुफ्ती पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया। जेसीबी और क्रेन मंगवाकर ऑटो को बस के नीचे से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से एसआरएन हॉस्पिटल भेजा गया जहां उनका इलाज जारी है।

जीटी रोड पर कई किलोमीटर लंबा लगा जाम

हादसे के बाद जीटी रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। आवागमन पूरी तरह ठप हो गया जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्लियर कराया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी लेकिन पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखी।

पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने मौके पर रुककर निभाई जिम्मेदारी

हादसे के समय मौके से गुजर रहे चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने अपनी गाड़ी रोककर स्वयं बचाव कार्य में हाथ बंटाया और पुलिस-प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।

थानाध्यक्ष पूरामुफ्ती मनोज सिंह ने दी जानकारी

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें ऑटो चालक की हालत चिंताजनक है। घायलों को एंबुलेंस से त्वरित अस्पताल भेजा गया है। जाम को हटाकर शांति व्यवस्था कायम कर ली गई है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की आवश्यकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिम्मेदार प्रशासन से मांग है कि इस व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक मॉनिटरिंग और स्पीड कंट्रोल के ठोस उपाय जल्द लागू किए जाएं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai