जिलाध्यक्ष व मंडल पदाधिकारियों ने युवाओं को जोड़ा अभियान से, यमुनापार के 1433 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 125वें संस्करण को यमुनापार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को बड़े उत्साह के साथ सुना। यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने बूथ संख्या 143 केशवपुर तिलकवार करछना में कार्यकर्ताओं संग कार्यक्रम सुना और पंचायत चुनाव को लेकर युवाओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मन की बात नए संकल्पों और समाज जागरण का माध्यम है।
वहीं नारीबारी मंडल के मबैया मोड़ सचिवालय में भी भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। इस दौरान ग्राम प्रधान संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष आशीष पाल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, महामंत्री सुधाकर सिंह, धर्मराज पाल, अक्षय विश्वकर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नेताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को प्रेरणादायी बताते हुए संगठन व समाज सेवा के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की यमुनापार के 20 मंडल के 310 शक्ति केन्द्र व 1433 बूथों पर मन की बात कार्यकर्ताओं ने सुना।










