प्रबुद्ध गौतम बाल रंगमंच सम्मान- 2023 से सम्मानित की जा चुकी है रिया मौर्या
भागलपुर रंग महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का प्रथम पुरस्कार प्राप्त की है रिया मौर्या
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। बहुजन साहित्य, कला और संस्कृति के साथ-साथ बहुजन रंगमंच के संरक्षण, संबर्धन और उसके विकास के साथ उसके पुनर्स्थापत्य की दिशा में काम कर रही प्रयागराज की एकमात्र संस्था, ट्रस्ट प्रबुद्ध फाउंडेशन और उसकी सहयोगी संस्थाओं में देवपाती मेमोरियल ट्रस्ट, डा. अम्बेडकर वेलफेयर एसोसिएशन (दावा), बाबासाहेब शादी डाट काम और डा. अम्बेडकर क्लब द्वारा चलाया जा रहा अतिआवश्यक अभियान जो अब एक आंदोलन बन चुका है। ऐसे लोग जो किसी कारण से रंगमंच तक नहीं पहुँच पाते थे अब नाटक उनके आँगन तक पहुँच रहा है। अब आप लोग अपनी कॉलोनी व अपने गांव में अपने दरवाजे पर एक भव्य नाटक को देखकर आश्चर्यचकित हो सकते हैं और नाटक के जादू में बंधकर हमेशा के लिए नाटकों के दर्शक बन सकते हैं और कुछ लोग संस्था से प्रख्यात कलाकार बनकर सफलता के उच्चतन शिखर पर पहुंच सकते हैं। ऐसे कलाकार बहुजन महापुरुषों के सपनो को साकार करते हुए बहुजन रंगमंच को पुनस्थापित कर बहुजन समाज के सांस्कृतिक मार्ग को सशक्त और प्रशस्त कर सकते है।
यमुनापार की दर्जनों गांवों में प्रबुद्ध फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रबुद्ध पाठशाला के सात से सत्रह आयु वर्ग के बच्चो के सृजनात्मक, कलात्मक और व्यक्तित्व विकास के लिए प्रबुद्ध बाल रंगमंच अभियान के तहत ग्रीष्मकालीन प्रस्तुतिपरक प्रबुद्ध बाल रंग कार्यशालाएं चलाई जाती रही है। इस अभियान के तहत प्रत्येक बहुजन बहुल्य बस्ती में दर्जनों नृत्य, नाटक व गायन की तैयारियों के साथ एक ओर जहां उसी गांव में प्रस्तुति दी जाती रही है तो दूसरी ओर ग्रासरूट पर रहने वाले बहुजन बाल कलाकारों को इस बार 28 सितम्बर को अपराह्न 05 बजे से सर्किट हाउस के पास स्थित उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के प्रेक्षागृह में नाटक बेटी और जीवन के रंग की प्रस्तुति हेतु मंच प्रदान किया जा रहा है। बहुजन समाज की गैरराजनैतिक जड़ो को मजबूत करने की इस अनूठे पहल और जरूरी आयोजन का साक्षी गांव के लोग बतौर दर्शक बनकर लाभान्वित होंगे तथा बहुजन समाज का सांस्कृतिक मार्ग सशक्त और प्रशस्त बनेगा। एक ओर जहां रंग निर्देशक आईपी रामबृज के आंशिक आत्मकथा पर आधारित नाटक बेटी में बेटी का किरदार बीएचयू की छात्रा रिया मौर्या अभिनय करती नजर आएंगी तो दूसरी ओर रिया मौर्या अबतक प्रबुद्ध गौतम बल रंगमंच सम्मान 2023 से सम्मानित की जा चुकी है और भागलपुर रंग महोत्सव में मंचित नाटक बेटी में बेटी के किरदार हेतु सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है तो दूसरी ओर आईपी रामबृज अपने निर्देशक में एक ओर जहां खुद अभिनय करते नजर आयेंगे तो वहीं दूसरी ओर बहुजन समाज के सेवारत सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारियों की दिव्य उपस्थिति से बहुजन समाज की सांस्कृतिक जड़े सशक्त और प्रशस्त होंगी।










