त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। कौशाम्बी ताइक्वाण्डो एसोसिएशन के चार खिलाड़ियों ने जीते पदक। 16-10-2025 व 17-10-2025 में लखनऊ के के० डी० सिंह बाबू स्टेडियम में हुई ताइक्वाण्डो राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में कौशाम्बी ताइक्वाण्डो एसोसिएशन के चार खिलाडियों ने 2 स्वर्ण एवं 2 कास्य पदक अर्जित कर कौशाम्बी ताइक्वाण्डो एसोसिएशन का मान बढ़ाया।
एसोसिएशन के खिलाड़ी सत्यम कुमार (51 किलो भार वर्ग) एवं कुनाल तिवारी (55 किलो भार वर्ग) में स्वर्ण पदक जीता। इसके अतिरिक्त संजना यादव (49 किलो भार वर्ग) और वेद प्रकाश (अण्डर 46 किलो भार वर्ग) ने कांस्य पदक प्राप्त किये। एसोसिएशन की ओर से स्पर्धा में गए टीम कोच रवि कुमार एवं टीम मैनेजर गणेश शंकर दुबे को उपलब्धि हेतु बधाई दी।
एसोसिएशन के सचिव गोपेश कुमार सेन ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को दिनांक 31-10-2025 से 02-11-2025 तक बैंगलोर में होने वाली नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में चयन हुआ है जोकि राष्ट्रीय स्तर पर एसोसिएशन की दावेदारी पेश करेगे।
इस अवसर पर कौशाम्बी ताइक्वाण्डो एसोसिएशन के अध्यक्ष, डॉ० वाचस्पति विधायक बारा ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इसके अतिरिक्त एसोसिएशन के पदाधिकारी सचिव गोपेश कुमार सेन, संयुक्त सचिव मंजू कुमारी, गणेश शंकर दुबे, जय प्रकाश साहू, शैलेन्द्र कुमार, अलोक कुमार शर्मा, सत्यम आर्या, ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य हेतु कामना की।










