ताजमहल देखने आई महिला की मौत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रुप के साथ आंध्रप्रदेश से आई थी महिला, शिल्पग्राम में हुई थी बेहोश

ताजमहल देखने आई आंध्र प्रदेश की एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला की शिल्पग्राम में ही तबीयत खराब हो गई थी। जब तक उसे अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई थी।

बताया गया है कि आंध्र प्रदेश निवासी महिला पर्यटक लिंगाला पुनयावथी (59) की अचानक तबीयत खराब होने से शिल्पग्राम परिसर में बेहोश हो गई थी।

6 दिन पहले भी हुई थी मौत

नेपाल निवासी फेकन खत्बे उम्र 75 साल एक ग्रुप के साथ ताजमहल घूमने पहुंचे थे। वहां उनकी तबीयत खराब हुई, उनकी मौत हो गई। इसके बाद एक पर्यटक की होटल में ही मृत्यु हो गई थी।

इससे पहले मार्च में ताज महल घूमने आई महिला पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। महिला हरियाणा से परिजनों के साथ आई थी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai