त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। बाल शिक्षा निकेतन कॉन्वेंट स्कूल में छात्र-छात्राओं ने एनुवल फंक्शन धूमधाम से मनाय। बाल शिक्षा निकेतन कॉन्वेंट स्कूल चकिया प्रयागराज में छात्र-छात्राओं ने एनुअल फंक्शन प्रजापति भवन चक निरातुल प्रयागराज में धूमधाम से मनाया, जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व सूबेदार थल सेना कारगिल युद्ध विजेता श्याम सुंदर सिंह पटेल वरिष्ठ समाजसेवी, विशिष्ट अतिथि एन कुमार सब इंस्पेक्टर तथा मिस प्रकाशिनी सब इंस्पेक्टर पुलिस विभाग, पार्षद रोमा भारती, ओम प्रकाश गुप्ता प्रबंधक मंच पर उपस्थित रहे।
अतिथियों द्वारा सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सूबेदार थल सेना कारगिल युद्ध विजेता श्याम सुंदर सिंह पटेल वरिष्ठ समाज सेवी प्रयागराज ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा मानुसी श्रृंगार है शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है जिसे इस विद्यालय द्वारा सर्वांगीण विकास के तौर पर शिक्षा दिया जा रहा है साथ ही बच्चों को विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय कार्यों के प्रति कार्यक्रम प्रस्तुत करके बच्चों ने अतिथियों, अभिभावकों व सभी को मन मुग्ध कर दिया जो सराहनीय है ये बच्चे शिक्षा ग्रहण करके देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचेंगे, देश की सेवा करेंगे, समाज की सेवा करेंगे तथा जन कल्याण के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहेंगे।
इसी प्रकार से मिली जुली बातें अन्य अतिथियों ने विद्यालय व बच्चों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपनी शुभकामनाएं दिया ,इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बहुत सुंदर गीत, नृत्य प्रस्तुत किया जिसे देखकर ज्ञानवर्धन हुआ तथा बच्चों में उत्साहवर्धन हुआ लोगों ने आयोजन की प्रशंसा किया, बच्चों ने आनंद उठाया व खुशियां मनाई।
आयोजन का प्रबंधन व निर्देशन प्रधानाचार्य छाया गुप्ता, प्रबंधक ओमप्रकाश गुप्ता तथा शिक्षिकाएं निधि केसरवानी प्रिंसिपल, शालिनी , नाजरीन सिद्दीकी, करिश्मा सिंह, सिमरन केसरवानी, अर्चना, शालिनी पांडे, प्रतिमा सोनी आदि का योगदान सराहनीय रहा, सांस्कृतिक प्रस्तुति में छात्र-छात्राएं नाजिया, हमजा , अरहम, जिक्रा, ईशा, नैंसी, आर्य, परी, श्रद्धा, वर्षा,चांदनी, दिशा संभावी, आराधना, शताक्षी, सौम्या, अलीसा व स्नेहा आदि ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिसकी प्रशंसा हुई अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन छाया रानी गुप्ता प्रधानाचार्य ने किया तथा कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।










