रामपुर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, दिये दिशा निर्देश।

रामपुर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, दिये दिशा निर्देश।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कमल शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। रामपुर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, दिये दिशा निर्देश। न्यायालय की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ किया जाये। कार्यों को समय से गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारित करने की प्रवृति अपनायी जाये। न्यायालय में बैठने का समय निर्धारित करने और उसी अनुरूप न्यायालय में बैठकर गुण-दोष के आधार लंबित वादों, विशेष रूप से पुराने वादों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

मण्डी आवक से प्राप्त राजस्व प्राप्ति में तहसील बिलासपुर एवं रामपुर की स्थिति असंतोषजनक होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा सभापति मण्डी समिति, बिलासपुर एवं रामपुर को मण्डी आवक में अपेक्षित सुधार के कड़े निर्देश दिए गए।

धारा-98 के लम्बित प्रकरणों में तत्काल जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए गए।

फार्मर रजिस्ट्री हेतु अवशेष किसानों को चिन्हित कर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त नोटिसों में प्रतिदिन सुनवाई कर निस्तारण करें तथा मा0 निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) रामपुर, समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों के साथ एस0आई0 आर0, धारा-24, 116, 67, 34 के लम्बित वादों, फार्मर रजिस्ट्री, मण्डी आवक/आय, स्वामित्व योजना एवं धारा-98 के प्रकरणों की समीक्षा की गयी एवं निम्नलिखित निर्देश दिए गये।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai