भीषण सड़क हादसे में महिला कांस्टेबल और उनके ढाई वर्षीय मासूम बेटे की हुई दर्दनाक मौत।

भीषण सड़क हादसे में महिला कांस्टेबल और उनके ढाई वर्षीय मासूम बेटे की हुई दर्दनाक मौत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

1090 कार्यालय श्रावस्ती में तैनात महिला कांस्टेबल लता (27) और उनके ढाई वर्षीय पुत्र की जिंदा जलकर मौत

अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। भीषण सड़क हादसे में महिला कांस्टेबल और उनके ढाई वर्षीय मासूम बेटे की हुई दर्दनाक मौत। जनपद के स्वार-रामपुर मार्ग पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। एक अज्ञात डंपर की टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिसमें श्रावस्ती में तैनात महिला कांस्टेबल और उनके ढाई साल के बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, महिला कांस्टेबल लता (27), जो 1090 कार्यालय श्रावस्ती में तैनात थीं, अपने परिवार के साथ कार से जा रही थीं। स्वार-रामपुर मार्ग पर एक अज्ञात डंपर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ने तुरंत आग पकड़ ली। कार में सवार लता और उनके ढाई वर्षीय पुत्र को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और दोनों की मौके पर ही झुलसकर मृत्यु हो गई।

दो लोग गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में मृतका के पति और एक अन्य व्यक्ति भी सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि थाना गंज के अंतर्गत कल रात एक स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें टक्कर के बाद आग लग गई। कार में लता, उनके पति दान सिंह, उनका बच्चा और एक अन्य रिश्तेदार सवार थे। इस हादसे में बच्चे और महिला कांस्टेबल लता की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने थाना गंज में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फरार डंपर और उसके चालक की पहचान के लिए क्षेत्र के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai