Prayagraj छिवकी स्टेशन पर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन।

Prayagraj छिवकी स्टेशन पर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। Prayagraj छिवकी स्टेशन पर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन। “प्रयागराज छिवकी स्टेशन” पर सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी, अरुण कुमार की उपस्थिति में एवं स्टेशन अधीक्षक/प्रयागराज छिवकी, कुमार राकेश एवं वरिष्ठ क्रू कंट्रोलर, एस. एन. द्विवेदी के अध्यक्षता में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य रेल संचालन में संरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ करना तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस सेमिनार में संरक्षा सलाहकार, चन्द्रिका प्रसाद, मनोज कुमार, सुनील चौहान, मुख्य यार्ड मास्टर, सन्तोष कुमार, वरिष्ठ खंड इंजीनियर, नितेश मिश्रा, सन्तोष कुमार, एन. के. भारद्वाज; मुख्य लोको निरीक्षक, वीरेन्द्र उपस्थित थे।

सेमिनार के दौरान कार्यस्थल की संरक्षा एवं हॉट वेदर पेट्रोलिंग पर विशेष जोर दिया गया। आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए आग से बचाव तथा उच्च तापमान के दौरान सुरक्षित रेल संचालन के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की गई । विशेषज्ञों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पटरियों के विस्तार, विद्युत उपकरणों पर प्रभाव तथा अग्नि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त पावर ब्लॉक एवं ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, रेल पथ खोलने एवं बंद करने की मानक प्रक्रिया एवं तकनीकी जानकारी साझा की गई। सेमिनार में रोलिंग-इन/आउट परीक्षण, शंटिंग कार्य के दौरान सावधानियाँ तथा लोड स्थलों पर कार्य करते समय संरक्षा उपायों पर भी प्रकाश डाला गया । सेमीनार के दौरान बताया गया कि छोटी-छोटी लापरवाहियाँ भी बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं, इसलिए प्रत्येक कर्मचारी को निर्धारित नियमों एवं प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना चाहिए।

सेमिनार में चर्चा के प्रमुख बिंदु

 कार्यस्थल का बचाव एवं हॉट वेदर पेट्रोलिंग ।
 समर प्रीपरेशन, आग से बचाव एवं गर्मी के मौसम में सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए बरती जाने वाली सावधानियां।
 पावर ब्लाक एवं ट्रैफिक ब्लाक में सावधानियां।
 रिले रुम खोलने एवं बन्द करने व SI-4 लेने व कैंसिल करने की कार्यविधि।
 ब्लाक की समाप्ति के बाद सम्बन्धित गियर का करास्पोंडेंस टेस्ट ।
 रोलिंग इन/आउट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां।
 शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां ।
 लोड स्टेबल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां।

जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस सेमीनार में 60 से अधिक कर्मचारी उपस्थित थे । सेमिनार के अंत में उपस्थित कर्मचारियों से संरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई तथा सुझाव आमंत्रित किए गए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai