माउंट आबू में तेंदुए ने युवक को बनाया शिकार, वन विभाग ने जंगल में जाने पर लगाई रोक।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर, राजस्थान। माउंट आबू में तेंदुए ने युवक को बनाया शिकार, वन विभाग ने जंगल में जाने पर लगाई। रोक। सिरोही जिले में माउंट आबू के जंगलों में जंगली जानवर द्वारा एक युवक के शिकार करने की घटना सामने आई है।

माउंट आबू के जंगलों में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद वन विभाग ने जंगलों में युवक के जाने पर रोक लगा दी है। आशंका जताई जा रही है कि युवक को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है। वन विभाग ने इलाके में रह रहे लोगों को सतर्क रहने को कहा है। साथ ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जंगलों में जाने से बचने की सलाह दी है।

भृगु आश्रम से 500 मीटर दूर की घटना

जानकारी के अनुसार, घटना अचलगढ़ क्षेत्र के भृगु आश्रम से करीब 500 मीटर दूर की बताई जा रही है। जहां घने जंगल के बीच युवक का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि युवक की शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत था। जंगल में अलग-अलग स्थान पर युवक के पैर का हिस्सा भी मिला है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुए ने युवक पर हमला कर उसे घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया।

उदयपुर के खजुरिया निवासी था मृतक

युवक के शव मिलने की सूचना पर थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वहीं रेंजर गजेंद्र सिंह और राजेश बिश्नोई समेत वन विभाग के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मृतक उदयपुर जिले के खजुरिया गांव निवासी बताया जा रहा है। उसका नाम राम बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, इस इलाके में जंगली जानवरों द्वारा इस तरह की हमले की पहली घटना है। जानकारी के मुताबिक, युवक बीते कल शाम करीब 6 बजे अचलगढ़ की ओर गया था। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। फिलहाल पुलिस और वन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

तेंदुए द्वारा युवक के शिकार करने की घटना सामने आने के बाद वन विभाग ने रात में जंगलों में प्रवेश पर रोक लग दिया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai