“योग मानसिक और शारीरिक संतुलन का सबसे सशक्त माध्यम” – प्रो. पंकज माला।

“योग मानसिक और शारीरिक संतुलन का सबसे सशक्त माध्यम" - प्रो. पंकज माला।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। “योग मानसिक और शारीरिक संतुलन का सबसे सशक्त माध्यम” – प्रो. पंकज माला। आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली में जहां लोग शारीरिक और मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, वहीं योग एक नई उम्मीद बनकर उभर रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को केंद्र परिसर के बहुउद्देशीय हॉल में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. पंकज माला, योग प्रशिक्षक डॉ. मधु श्रीवास्तव, अमित सिंह, केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा एवं उपनिदेशक (कार्यक्रम) डॉ. मुकेश उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने योग के महत्व को समझते हुए इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।

मुख्य अतिथि प्रो. पंकज माला ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शरीर को फिट रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी है। उन्होंने पतजंलि के श्लोक का उदाहरण देते हुए कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि यह मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति का भी सशक्त साधन है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति न केवल बीमारियों से दूर रहता है, बल्कि जीवन में संतुलन और अनुशासन भी आता है। योग प्रशिक्षक डॉ. मधु श्रीवास्तव ने कहा कि योग मानवता के कल्याण का एक ऐसा मार्ग है, जो समय, स्थान और परिस्थितियों की सीमाओं से परे है। यह सभी के लिए समान रूप से उपयोगी है और जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक सशक्त साधन है।

“योग मानसिक और शारीरिक संतुलन का सबसे सशक्त माध्यम" - प्रो. पंकज माला।

केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा ने कहा कि केंद्र द्वारा पिछले कई वर्षों से योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य योग के विभिन्न आयामों को बढ़ावा देना, समाज में स्वास्थ्य, कल्याण और शांति का संदेश फैलाना तथा इसे जन-आंदोलन के रूप में स्थापित करना है। योगाभ्यास सत्र अब नियमित रूप से सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7 बजे से 9 बजे तक केंद्र परिसर के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए ₹1500 शुल्क निर्धारित किया गया है। योगाभ्यास का प्रशिक्षण योग प्रशिक्षक अमित सिंह एवं डॉ. मधु श्रीवास्तव द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रमोद द्विवेदी ने किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai