SRN अस्पताल में फिर बढ़ा तनाव, आमने-सामने आए डॉक्टर और वकील।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रवि प्रकाश पटेल की रिपोर्ट

प्रयागराज। SRN अस्पताल में फिर बढ़ा तनाव, आमने-सामने आए डॉक्टर और वकील। प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में डॉक्टरों और अधिवक्ताओं के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर गर्मा गया। अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे अधिवक्ताओं और डॉक्टरों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल बेहद संवेदनशील हो गया।

विवाद की जड़ उन 20 डॉक्टरों का निलंबन बताया जा रहा है, जिनके खिलाफ पूर्व में हुई घटना के बाद कार्रवाई की बात कही गई थी। अधिवक्ताओं का आरोप है कि निलंबित किए गए डॉक्टरों के नाम आज तक सार्वजनिक नहीं किए गए और जिन पर कार्रवाई होने का दावा किया गया, वे अस्पताल में सामान्य रूप से कार्य करते दिखाई दिए।

इसी के विरोध में अधिवक्ताओं ने अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया। वकीलों का कहना है कि यदि कार्रवाई हुई है तो उसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए, अन्यथा यह केवल कागजी कार्रवाई प्रतीत होती है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai