शुआट्स में फिटनेस साईकिल राइड कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

शुआट्स में फिटनेस साईकिल राइड कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। शुआट्स में फिटनेस साईकिल राइड कार्यक्रम का हुआ आयोजन। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के फिट इंडिया अभियान, एग्रीविज़न तथा भारतीय खेल प्राधिकरण तथा सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में “फिटनेस राइड” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन, शुआट्स परिसर में किया गया।


इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के कोआर्डिनेटर डा. दीपक कुमार बोस ने अपने संबोधन में कहा कि फिटनेस के मंत्र से हम सब स्वस्थ रहकर सकारात्मक योगदान द्वारा देश सेवा में बहुमूल्य योगदान कर सकते हैं। साइकिलिंग के द्वारा हम समाज को फिटनेस के दूरगामी लाभ के बारे में सचेत करते हैं। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष आशीष मैसी ने साइकिल चलाने के लाभों को रेखंकित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी पृथ्वी रहने योग्य तभी रहेगी जब हम सभी मिलकर लोगों को पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के प्रति सचेत करेंगे। इस अवसर पर डा प्रवीण चरण, डायरेक्टर एक्सटेंशन, राकेश साहू, असिस्टेंट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा⁠ विभाग, डॉ विल्सन जबरसन, प्रोफेसर, कम्प्यूटर साइंस, डॉ नितिन बरकार, अमन सिंह, रिसर्च स्कॉलर तथा यूनिवर्सिटी के अलावा बहुत से छात्र छात्राओं की उपस्थिति भी रही।


कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस आयोजन के माध्यम से स्वास्थ्य, शारीरिक सक्रियता तथा फिट जीवनशैली के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश समाज तक पहुँचाया गया। साथ ही, नियमित व्यायाम एवं साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने हेतु प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai