धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। पुलिस भर्ती परीक्षा आज से शुरू, चंदौली जनपद में बनाये गए 11 परीक्षा केंद्र। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा 8,8 व 10 जून को होनी है।जिसका आज पहला दिन है। नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की है।चन्दौली जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 8, 9 और 10 जून को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी।

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक वही द्वितीय पाली की परीक्षा अपराहन 3 से 5 बजे तक होगी। इसके लिए जनपद में पहली पाली में अशोक इंटर कॉलेज बबुरी में 480, परीक्षार्थी वाल्मीकि इंटर कॉलेज बलुआ में 480, भारतीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बरठीं सकलडीहा में 240, गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सदलपुरा में 240, इंटरमीडिएट कॉलेज मोदीनगर मुगलसराय में 240, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज चंदौली में 240, महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली में 480, नगर पालिका इंटर कॉलेज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर ब्लॉक ए में 384, और ब्लॉक बी में 384, नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा में 480 और सकलडीहा इंटर कॉलेज सकलडीहा में 480 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

पहली पाली में कुल 4128 परीक्षार्थी शामिल होंगे वहीं दूसरी पाली में भी इतने ही परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अंनत चंद्रशेखर और एडीएम को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।










