अज्ञात वाहन की टक्कर से 17 वर्षीय युवक की हुई मौत।

अज्ञात वाहन की टक्कर से 17 वर्षीय युवक की हुई मौत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। अज्ञात वाहन की टक्कर से 17 वर्षीय युवक की हुई मौत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। राजघाट स्थित मालवीय पुल के ढलान पर शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान आर्यन यादव (17) पुत्र राहुल यादव, निवासी रतनपुर गांव, पड़ाव (चंदौली) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आर्यन वाराणसी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मालवीय पुल के ढलान पर कुष्ठ सेवा आश्रम के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आर्यन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। परिजनों ने बताया कि आर्यन पिछले कुछ महीनों से वाराणसी के सिगरा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। उसके पिता राहुल यादव ट्रक चालक हैं। परिवार करीब तीन वर्ष पहले वाराणसी के लहरतारा क्षेत्र से रतनपुर गांव आकर बस गया था। दो भाइयों में दूसरे नंबर पर रहे आर्यन की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र के लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai