सपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में दो दर्जन से अधिक ब्राह्मण समाज के लोग भाजपा छोड़ हुए सपा में शामिल, जिला कार्यालय में आज ग्रहण की सपा की सदस्यता
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। 2027 में सपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार -श्यामलाल पाल। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आज़ जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 2027 में उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, ध्वस्त कानून व्यवस्था से आजिज आ चुके लोग समाजवादी पार्टी से तेजी से जुड़ रहे हैं।
सपा में टूट कीअफवाह पर कहा कि पूरी पार्टी बूथ से लेकर सदन तक बहुत मजबूत है। जो लोग अफवाह फैला रहे हैं वह खुद टूटे हुए हैं। अपनी जमीन तलाश रहे हैं लेकिन प्रदेश की जनता अबकी बार उन्हें सबक सिखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता के साथ जनता के बीच में प्रेम, दया, अपनापन के साथ लोंगो को सपा की नीतियों से जोड़ने का अभियान तेज करना होगा।
फूलपुर क्षेत्र की समाजसेवी श्रीमती उमा पाण्डेय के नेतृत्व में आज़ दो दर्जन से अधिक ब्राह्मण समाज के लोंगो ने आज़ भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में निष्ठा जताई। जिलाध्यक्ष अनिल यादव द्वारा सभी लोंगो को सदस्यता दिलाई गई।
सपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रुप से श्रीमती उमा पाण्डेय, गुड्डी त्रिपाठी, दीपक मिश्रा, मातादीन, पंकज द्विवेदी, आसुतोष द्विवेदी, शिवांग द्विवेदी, निहाल द्विवेदी, संदीप, दीप नारायण मिश्र, आकाश, सुधांशु मिश्रा, प्रवीण द्विवेदी, संतोष तिवारी, कनक मिश्रा, मो इरफ़ान, हमजा आदि सहित दो दर्जन से अधिक लोग हैं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार पप्पू लाल निषाद, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, पंधारी यादव, कृष्ण मूर्ति सिंह यादव, अमरनाथ मौर्य,कमला यादव,सुश्री निधि यादव, दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव एडवोकेट, तारिक सईद अज्जू, डॉ राजेश यादव दूधनाथ पटेल, नाटे चौधरी, आरती पाल, दीप माला पटेल, संगम लाल मौर्य, श्रीमती तारा देवी, शांति प्रकाश पटेल, मो शारिक, आर एन यादव,कुलदीप यादव, सचिन श्रीवास्तव, जीतराज हेला, आसुतोष तिवारी, सऊद अहमद, रेहान अहमद मो दानिश, दिलीप सोनी,मकबूल हसन, डॉ प्रेम चंद्र मौर्य, के के यादव आदि मौजूद रहे।










