त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर विभिन्न थानों में तहरीर दिए जाने के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नही करने पर सपा का सांकेतिक धरना। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विरुद्धभाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा बेबुनियाद, मनगढंत बातें एवं सामग्री जो राम मंदिर दान चोरी प्रकरण में एक अभियुक्त से जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल की गई है को लेकर सपा नेताओं द्वारा जिले के विभिन्न थानों में दी गई तहरीर पर 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नही किये जाने से आक्रोषित सपा जनों ने आज़ शहर के पत्थर गिरिजा घर पर सांकेतिक धरना दिया।

सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने थाना धूमनगंज, सपा नेता संदीप यादव ने थाना जार्ज टाउन में लिखित तहरीर दी है। जबकि जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने बहरिया, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने फूलपुर एवं महानगर महासचिव रविन्द्र यादव ने कर्नल गंज थाने में ऑन लाइन तहरीर दी है, 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने और पुलिस के अधिकारियों द्वारा हिला हवाली करने पर आक्रोषित सपा नेताओं ने आज़ संकेतिकधरना दिया। सपा प्रवक्ता का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आगे इस आंदोलन को और अधिक तेज किया जायेगा।










