अभाविप ने मनाया “राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस”; प्रयाग महानगर में संगोष्ठी का किया गया आयोजन।

अभाविप ने मनाया "राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस"; प्रयाग महानगर में संगोष्ठी का किया गया आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। अभाविप ने मनाया “राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस”; प्रयाग महानगर में संगोष्ठी का किया गया आयोजन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रयाग महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा आज अभाविप के 78वें स्थापना दिवस पर जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। देश-भर में अभाविप के स्थापना दिवस को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है और यह अभाविप के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में से एक है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अभाविप काशी प्रांत के प्रांत मंत्री शिवम सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी की उपस्थिति रही।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने 77 वर्षों की ध्येय यात्रा को पूर्ण कर 78 वें वर्ष में प्रवेश किया है और आज विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में बनकर उभरी है। आज अभाविप शिक्षा के साथ समाज, पर्यावरण, सेवा, खेल, तकनीकी, आदि क्षेत्रों में भी प्रमुखता से कार्य कर रही है। अभाविप आज भारत के प्रत्येक परिसर में मौजूद है और व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्र पुनर्निर्माण के ध्येय को लेकर काम कर रही है। स्थापना काल से ही अभाविप विद्यार्थियों की समस्या के लिए कार्यरत है और यह यात्रा अविरल चलती रहेगी।

अभाविप काशी प्रांत के प्रांत मंत्री शिवम सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने अपनी 78 वर्षों की यात्रा में सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को राष्ट्र पुनर्निर्माण के ध्येय से जोड़ा है। आज विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में हम प्रत्येक विद्यार्थी तक सेवा, संगठन और राष्ट्र प्रथम की भावना पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

महानगर अध्यक्ष डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने कहा, राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक करने का अवसर है। अभाविप आज शैक्षिक परिसरों के साथ ही समाज के विभिन्न घटकों के लिए भी कार्य कर रही है।

महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा सूरज ने कहा कि आज अभाविप की आवाज़, भारत के युवाओं की आवाज़ का प्रतिनिधित्व कर रही है और विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में कार्य कर रही है। आज भी छात्र हितों की बात जहां आती है अभाविप प्रखरता से उसके समाधान हेतु कार्य करती है।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विवेक निगम, अभिनव पांडेय, सौरभ पांडेय, अमन शुक्ला, अंबुज शुक्ला, ज्ञान प्रकाश, शांतनु मिश्रा एवं राहुल तिवारी सहित विद्यार्थी परिषद के अन्य कार्यकर्ता एवं विभिन्न शैक्षणिक परिसरों से आए हुए सैकड़ो छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai