राजशाही ठाट बाट के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ की दिव्य रथ यात्रा, भक्तों ने खींची भगवान जगन्नाथ जी की रथ की रस्सी की डोर बोले जय जगन्नाथ
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। नंदी घोषरथ पर होके सवार भक्तों को दर्शन दिए जगत के पालनहार। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित 27 में रथ यात्रा महोत्सव के अंतर्गत अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता के अगुवाई में भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा बड़ी बबीता दिव्यता के साथ निकाली गई। इस अवसर मंत्री गगन दास गुप्ता के द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ भगवान जगन्नाथ जी देवी सुभद्रा और भ्राता बलभद्र जी का आर्य भवन जीरो रोड जौहरी टोला में पूजन अर्चन किया गया तत्पश्चात भगवान जगन्नाथ जी को देवी सुभद्रा एवं भ्राता बलभद्र के साथ नंदी घोष रथ पर आरुढ़ किया गया । तत्पश्चात भगवान जगन्नाथ जी का शंख, कमल पुष्प, गदा, फल, फूल, तुलसी, गंगाजल एवं दीपों की माला से महा आरती की गई ।
रथ यात्रा का शुभारंभ अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के पूज्य महंत जगतार मुनी एवं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी जी ने
ने नारियल फोड़कर एवं भगवान जगन्नाथ जी की रथ की रस्सी खींच कर किया।
इस अवसर महापौर गणेश केसरवानी भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता , ट्रस्ट के अध्यक्ष अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, जयराम गुप्ता, दाऊ दयाल गुप्ता कुमार नारायण पूर्व पार्षद विजय वैश्य , अमर रस्तोगी राजेश केसरवानी ,शशिकांत जायसवाल पप्पू उमेश चंद्र जायसवाल त्रिलोकी केसरवानी पूनम गुप्ता ,सतीश चंद्र केसरवानी, अजय अग्रहरि सैफुल अब्बास सुशील जैन शिवम् अग्रहरि ने भगवान जगन्नाथ जी की मां आरती की और रथ को आगे बढ़ाया।
रथ यात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि भगवान जगन्नाथ जी का नंदी घोष रथ नील चक्र से सुशोभित रहा रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ जी का राजशाही दरबार विजय विजय ध्वज पताका, भगवान गणेश, गरुण देव, हनुमान जी महाराज, लक्ष्मी नारायण, गंगा मैया, गौ मैया, खाटू श्याम, पांच पांडव, एरावत हाथी पर सवार इंद्र देव लठ्ठमार होली एवं भगवान जगन्नाथ जी पर लीला आधारित झांकियां एवं सनातन धर्म के प्रेरक छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई, स्वामी विवेकानंद, महारानी होल्कर, गुड़ींचा महारानी की झांकियां शामिल रही रथ यात्रा में चल रहे डमरू वादन, नगाड़ा की ताल पर और दर्दनाक डीजे की भक्ति भजन पर भक्तगण भाव विभोर होकर उत्साह पूर्वक जय जगन्नाथ स्वामी का उद्घोष करते हुए आनंदित हो रहे थे। इसके अलावा रथ यात्रा मार्ग में भक्तों के द्वारा भगवान जगन्नाथ जी का पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया और आरती पूजन कर जगह-जगह पर प्रसाद वितरण किया। रथ यात्रा मार्ग कै हर चौराहे पर रंगोली सजाया गया।
रथ यात्रा अपने निर्धारित मार्ग जौहरी टोला आर्य भवन से उठकर अग्रसेन चौराहा, चमेली बाई धर्मशाला, जॉनसेनगंज, घंटाघर लोकनाथ बहादुरगंज राम भवन मुट्ठीगंज हटिया पुलिस बूथ, बांसमंडी, बलुआ घाट कटघर से होते हुए प्रयागेश्वर जगन्नाथ मंदिर धाम में जाकर संपन्न हुई। रथ यात्रा में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं हजारों के संख्या में भगवान जगन्नाथ जी
का रथ खींचा।










