बिजली गुल और नशे में धुत कर्मचारी, आधी रात को सबस्टेशन पहुंचीं विधायक केतकी सिंह।

बिजली गुल और नशे में धुत कर्मचारी, आधी रात को सबस्टेशन पहुंचीं विधायक केतकी सिंह।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अधिकारियों पर फूटा गुस्सा, फोन न उठाने वाले अफसरों को लगाई फटकार

ब्यूरो चीफ एसके सिंह की रिपोर्ट

बलिया। बिजली गुल और नशे में धुत कर्मचारी, आधी रात को सबस्टेशन पहुंचीं विधायक केतकी सिंह। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह बिजली व्यवस्था को लेकर भड़क गईं। देर रात 12 बजे वह रेवती विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गई।

विधायक केतकी सिंह ने बताया कि वह बेवजह 24 घंटे से बिजली सप्लाई बंद होने की शिकायत पर उपकेंद्र पहुंची थीं। वहां उन्होंने एक विद्युतकर्मी को शराब के नशे में देखा, जिसके बाद वह और भड़क गईं।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (Exn), एसडीओ (SDO) और जेई (JE) ने उनका फोन नहीं उठाया। थक हार कर विधायिका ने एसडीएम से वार्ता की और तत्काल व्यवस्था सही करने की मांग की। यह मामला रेवती उपकेंद्र का है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai