स्व. बाबू जवाहर यादव का 101वी जयंती मनाई गई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। स्व. बाबू जवाहर यादव का 101वी जयंती मनाई गई। समाजवादी नेता, अधिवक्ता पूर्व एमएलसी, आजीवन जिलाध्यक्ष रहे स्व जवाहर सिंह यादव की 101वीं जयंती आज़ पार्टी के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में मनाई गई।

पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों ने कार्यालय में स्थित उनकी प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर नमन किया।

तदुपरान्त आयोजित गोष्ठी में जवाहर सिंह यादव के जीवन वृत्त, समाजवादी पार्टी कीस्थापना काल से आजीवन उनके योगदान पर चर्चा की गई।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव, पूर्वसांसद धर्म राज पटेल, विधायक श्रीमती विजमा यादव, जगदीश यादव,राम अवध पाल, राम मिलन यादव, महेन्द्र निषाद, अजय यादव, वजीर खान, आसुतोष तिवारी, अजय सम्राट, नाटे चौधरी, संजू यादव, जय शंकर भारतीय, मकबूल हाशमी, संतोष यादव, आरती पाल, मो अरशद आदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai