डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत।

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत। जगदीश सराय गांव के समीप डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

अलीनग थाना क्षेत्र के चंदौली खुर्द गांव निवासी अजीत कुमार 38 वर्ष डीएम कार्यालय के अभिलेखागार में संविदा कर्मचारी था। विगत दिनों की भांति शुक्रवार को भी सुबह 9 बजे अपने घर से कार्यालय के लिए जा रहा था। जैसे ही सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय के पास अंडरपास से नेशनल हाईवे पार कर रहा था कि अचानक विपरीत दिशा से आ रही डंपर की चपेट में आने से इसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

वही मौका पाकर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। इधर मौत की खबर लगते ही पिता श्याम बिहारी, माता राधिका,पत्नी कुसुम वाला, दो पुत्र प्रिंस 11 वर्ष व डब्बू 9 वर्ष का रो-रोकर बुरा हो गया। कमासूत पुत्र के मौत का गम परिवार के चेहरे पर साफ झलक रहा था।

इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर छोड़कर चालक फरार हो गया है। डंपर को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई की जा रही है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai