त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। जिला एवं प्रयागराज महानगर की संयुक्त बैठक में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत। कृष्णा गार्डेन राजापुर प्रयागराज में आयोजित जिला एवं प्रयागराज महानगर की संयुक्त समीक्षा बैठक में प्रयागराज महानगर के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष शमशाद आलम का राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिले के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत सम्मान किया गया। तथा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को महानगर में बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा और नेतृत्व ने मेरे ऊपर जो भरोसा किया है उस पर शत् प्रतिशत खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा।

कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महासचिव राजकुमार पटेल ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सलाहकार जवाहरलाल पटेल ने कहा कि सभी लोग पार्टी के एजेंडे के तहत कार्य करते हुए हर घर झंडा अभियान के तहत बूथ स्तर तक झंडा लगाते हुए पार्टी के सभी शुभचिंतकों समर्थकों के घर पर भी झंडा लगाते हुए पूरे प्रयागराज को अपना दल एस मय बनाने का कार्य करें और संगठन को और भी ज्यादा विस्तार करते हुए। आगामी 17 अक्टूबर को प्रतापगढ़ में अपना दल के संस्थापक यश: कायी डॉ सोनेलाल पटेल जी के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने के लिए सभी लोग प्रयागराज से लाखों की संख्या में लोगों के साथ पहुंचने का कार्य करें, और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए जुट जाएं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव डॉ जमुना प्रसाद सरोज, राम-लखन पटेल, सैदाबाद ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र सिंह पटेल, श्यामराज पटेल, सावंत सिंह, बाबूलाल पटेल, छेदीलाल पटेल, दुर्गा प्रसाद पटेल प्रदीप तिवारी, वीरेंद्र चौधरी, आदित्य प्रशांत पासी, अमित श्रीवास्तव, रामशीला पटेल, दिनेश पासी, प्रीतम पटेल, भारत सिंह पटेल, मानिकचंद्र पटेल सहित बहुत सारे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









