मेरी विधानसभा, मेरा परिवार, मंत्री नन्दी ने व्यापारी परिवार के घर बिताई रात।

मेरी विधानसभा, मेरा परिवार, मंत्री नन्दी ने व्यापारी परिवार के घर बिताई रात।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

क्षेत्रवासियों के साथ अपने पारिवारिक रिश्ते को भी और मजबूत किया

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। मेरी विधानसभा, मेरा परिवार, मंत्री नन्दी ने व्यापारी परिवार के घर बिताई रात। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के साथ आत्मीय जुड़ाव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रविवार, 06 सितंबर 2026 की रात कटघर चौराहा निवासी व्यापारी भाई विजय कुमार केसरवानी ‘विजय रूई’ के घर रात्रि विश्राम किया। मंत्री नन्दी ने परिवार के बीच पहुंचकर न केवल आत्मीय पल बिताए, बल्कि क्षेत्रवासियों के साथ अपने पारिवारिक रिश्ते को भी और मजबूत किया।

रात्रि विश्राम के दौरान विजय कुमार केसरवानी के परिवारजनों एवं रिश्तेदारों के साथ-साथ समर्थकों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी नन्दी ने विभिन्न विषयों पर संवाद किया। इस दौरान लोगों ने अपने बीच पहुंचे नन्दी का परिवार के सदस्य और अपने भाई की तरह आत्मीयता से स्वागत किया तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी।

मंत्री नन्दी ने सभी से सहज भाव से मुलाकात करते हुए उनकी बातों को सुना और संवाद के माध्यम से क्षेत्र एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस दौरान माहौल पूरी तरह पारिवारिक और आत्मीय रहा। देर रात तक चले मिलन और संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

परिवारजनों के साथ रात्रि भोजन का भी आयोजन हुआ। अपनों के बीच बैठकर किए गए भोजन ने इस मुलाकात को और भी यादगार बना दिया। परिवार के सदस्यों ने मंत्री नन्दी का स्नेहपूर्वक आतिथ्य किया और उनके साथ पारिवारिक भाव से समय बिताया।

मंत्री नन्दी ने कहा कि “मेरी विधानसभा, मेरा परिवार” केवल एक भाव नहीं, बल्कि उनके लिए जनप्रतिनिधि और जनता के बीच के रिश्ते की पहचान है। उन्होंने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच परिवार के सदस्य की तरह समय बिताना उन्हें हमेशा आत्मिक संतोष और प्रसन्नता प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि अपनों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्रवासियों से मिलने वाला यह अपनापन उन्हें निरंतर जनता के बीच रहकर सेवा करने और प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
इस आत्मीय मिलन के दौरान परिवारजनों, रिश्तेदारों, समर्थकों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री नन्दी के साथ अपनेपन के भाव से संवाद किया।

रात्रि विश्राम का यह अवसर क्षेत्र में मंत्री नन्दी के जनसंपर्क और जनता के साथ उनके पारिवारिक जुड़ाव की एक और मिसाल बन गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai