बुद्ध विहार कालोनी को मेन सड़क से जोड़ने वाली पुलिया धसी, बड़ा हादसा के इंतजार में नगर निगम।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज। बुद्ध विहार कालोनी को मेन सड़क से जोड़ने वाली पुलिया धसी, बड़ा हादसा के इंतजार में नगर निगम।वार्ड नम्बर 35 के बुद्ध विहार कालोनी को मेन सड़क से जोड़ने वाली पुलिया बारिश में छतिग्रस्त हो गई जिससे लोगो को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वही कालोनी के लोगो ने फोन के माध्यम से स्थानीय पार्षद प्रीति गुप्ता और स्थानीय विधायक को सूचित भी किया है लेकिन लगभ 15 दिन हो गया है अभी तक पुलिया के मरमत कार्य नही कराया गया है।

स्थानीय लोगों की माने तो मेन सड़क से बुद्ध विहार कालोनी और देवप्रयागम को जोड़ने वाली यह पुलिया लगभग 15 दिन पहले बरसात के दौरान टूट गई जिससे गाड़ी लेजाते समय डर बना रहता है कि अगर पुलिया पूरी तरह टूट गई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

वही लोगों ने बताया कि इसकी सूचना स्थानीय विधायक और पार्षद को भी दिया गया है लेकिन अभी तक छतिग्रस्त पुलिया को बनाया नही गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुद्ध विहार कालोनी में काफी जन समस्या – सफाई, टूटी हुई नालियां, गलियों के इंटरलॉकिंग,  स्ट्रीट लाइट भी खराब है लेकिन वार्ड 35 के पार्षद प्रीति गुप्ता इस जन समस्या के तरफ ध्यान ही नही देती।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai