PRAYAGRAJ में बुजुर्ग के घर में डेढ़ से ढाई करोड़ की बड़ी चोरी, चौकी प्रभारी पर लगा लापरवाही का आरोप।

PRAYAGRAJ में बुजुर्ग के घर में डेढ़ से ढाई करोड़ की बड़ी चोरी, चौकी प्रभारी पर लगा लापरवाही का आरोप।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। PRAYAGRAJ में बुजुर्ग के घर में डेढ़ से ढाई करोड़ की बड़ी चोरी, चौकी प्रभारी पर लगा लापरवाही का आरोप। जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र के किदवई नगर, आलापुर स्थित विमल कुटीर, मकान नं. 23/47/55के (सरदार पटेल स्कूल के बगल में) में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है।

पीड़ित वासुदेव पाण्डेय पुत्र स्व. राम प्रताप, उम्र 88 वर्ष से अधिक, 13 अगस्त 2026 को स्वास्थ्य खराब होने के कारण पुत्र कमलाकर पाण्डेय के साथ लखनऊ चले गए थे। उनके पुत्र 08 सितंबर 2026 को घर आए और 14 सितंबर 2026 को ताला लगाकर चले गए।

पड़ोसियों की सूचना पर जब परिजन घर पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर रखी गोदरेज की 4 बड़ी अलमारियां, 7 ब्रीफकेस और 6 बड़े बक्से तोड़े गए थे। अलमारियों का ताला तोड़कर लगभग डेढ़ से ढाई करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी व कीमती सामान चोर ले गए।

पीड़ित परिवार ने इस संबंध में पुलिस कमिश्नर प्रयागराज, डीसीपी प्रयागराज, एसीपी कर्नलगंज और थाना प्रभारी जॉर्ज टाउन को लिखित प्रार्थना पत्र देकर FIR दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

पीड़ित का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर चौकी अल्लापुर गए तो चौकी पर ताला लगा हुआ मिला। लगभग 3 घंटे बाद चौकी प्रभारी आए, उन्होंने केवल मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाया और चले गए। मौके पर न तो फॉरेंसिक टीम भेजी गई, न ही कोई पंचनामा या विधिवत जांच की गई।

पीड़ित बुजुर्ग ने मांग की है कि थाना जॉर्ज टाउन में FIR दर्ज कर फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जाए और चोरी का जल्द खुलासा किया जाए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai