विधिक सहायता एवं सेवा केंद्र, सी.एम.पी. डिग्री कॉलेज द्वारा विधिक जागरूकता भ्रमण का आयोजन।

विधिक सहायता एवं सेवा केंद्र, सी.एम.पी. डिग्री कॉलेज द्वारा विधिक जागरूकता भ्रमण का आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। विधिक सहायता एवं सेवा केंद्र, सी.एम.पी. डिग्री कॉलेज द्वारा विधिक जागरूकता भ्रमण का आयोजन। CMP डिग्री कॉलेज, प्रयागराज के विधिक सहायता एवं सेवा केंद्र द्वारा आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के विधि संग्रहालय एवं अभिलेखागार का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इसमें 50 छात्रों और 6 प्रफेसरों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विधि के विद्यार्थियों को भारतीय न्यायपालिका के ऐतिहासिक विकास, न्यायिक परंपराओं, विधिक विरासत तथा ऐतिहासिक न्यायिक अभिलेखों के संरक्षण से परिचित कराना था।

इस शैक्षणिक भ्रमण में विधि विभाग के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को न्यायिक इतिहास, महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णयों तथा भारतीय विधिक व्यवस्था के विकास से संबंधित ऐतिहासिक सामग्री को समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर विधि विभाग के संयोजक प्रोफेसर शिव शंकर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विधि के विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं ऐतिहासिक दृष्टिकोण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम के संयोजक एवं विधिक सहायता एवं सेवा क्लिनिक के संयोजक डॉ. रमेश कुमार भारती ने कहा कि विधिक शिक्षा का उद्देश्य केवल विधिक प्रावधानों का अध्ययन करना नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संवैधानिक मूल्यों और न्याय तक पहुँच के महत्व को समझना भी है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, संवैधानिक समझ तथा न्यायिक संस्थाओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।

 

विधिक सहायता एवं सेवा क्लिनिक का उद्देश्य विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता एवं समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय की पहुँच के प्रति संवेदनशील बनाना है। इसी दिशा में क्लिनिक द्वारा समय-समय पर शैक्षणिक एवं जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। इस अवसर पर डॉ रमेश कुमार सिंह, डॉ राकेश कुमार गौतम, डॉ अशोक कुमार, डॉ तुषार श्रीवास्तव एवं डॉ अंजलिका उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai