नंदेश्वर मंदिर में RSS के कुटुंब प्रबोधन परिवार मिलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

नंदेश्वर मंदिर में RSS के कुटुंब प्रबोधन परिवार मिलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। नंदेश्वर मंदिर में RSS के कुटुंब प्रबोधन परिवार मिलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन। शहर पश्चिमी क्षेत्र के वार्ड नंबर 54, नंदगांव कॉलोनी स्थित प्राचीन नंदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा कुटुंब प्रबोधन, परिवार मिलन एवं संस्कृत संस्कृति जागरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ करना, बच्चों में संस्कार और संस्कृत भाषा के प्रति रुचि जागृत करना रहा। मंदिर प्रांगण को आकर्षक रूप से सजाया गया था और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्रचारक अशोक उपाध्याय मनीष, और डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जय नारायण ने किया।

मंदिर समिति और बस्ती के प्रमुख कार्यकर्ताओं में मनीष निरंजन, संजय सिंह, सरोज तिवारी, मनोज सिंह, योगेश त्रिपाठी, आर.पी. मिश्रा, राजीव मिश्रा, जगदीश सिंह बुंदेला, पुनशील पाण्डेय कमलेश मिश्रा, शीतला पाण्डे सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और व्यवस्था संभाली।

संस्कृति और संस्कारों की त्रिवेणी बनी शाम

कार्यक्रम में कॉलोनी के सैकड़ों परिवारों ने पूरे परिवार के साथ भाग लिया। बच्चों द्वारा संस्कृत श्लोक पाठ, देशभक्ति गीत, और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में जब एकल परिवार और मोबाइल संस्कृति बढ़ रही है, तब कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से परिवार को एक साथ बैठकर भोजन करना, संवाद करना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना सिखाना सबसे बड़ी जरूरत है। संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि संस्कार है।

डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि परिवार ही समाज की सबसे छोटी इकाई है, यदि परिवार मजबूत होगा तो राष्ट्र अपने आप मजबूत होगा। अशोक उपाध्याय ने कुटुंब प्रबोधन के पांच बिंदुओं – भजन, भोजन, भ्रमण, चर्चा और संस्कृत प्रयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में सभी परिवारों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कॉलोनी वासियों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai