आस्था के महाकुम्भ से पूर्व लगा ज्ञान का महाकुम्भ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में लगा दस दिवसीय पुस्तक मेला

प्रयागराज। पुस्तक प्रेमियों के लिये एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में दस दिवसीय पुस्तक मेला का आयोजन शुक्रवार 20 दिसम्बर 2024 से आरम्भ हो गया। ‘‘कुंभ थीम’’ पर आयोजित प्रयागराज पुस्तक मेला का उदघाटन इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजय सिंह द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। तत्पश्चात उन्होंने पुस्तक मेले में लगे तक़रीबन सभी पुस्तक स्टालों का बारी-बारी से भ्रमण करते हुए कुछ पुस्तकें भी खरीदी। मेले के आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि को मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।

मेले में बने सान्स्कृतिक पंडाल के मंच से मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा की पुस्तकें हमारी सच्ची दोस्त हैं। यह जीवन जीने का सहज और सरल सलीका सिखाती हैं। पुस्तकें हमें और बुरा क्या है, से अवगत कराती हैं। कहा पुस्तकें दूसरों के विचारों से अवगत कराती है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि बर्थडे, मैरिज एनिवर्सरी में भी पुस्तक लोगों को भेंट करना चाहिए। इससे लोगों में पुस्तक पढ़ने की रुचि पैदा होगी। कहाकि कोई जरूरी नहीं की पुस्तक महंगी हो सिर्फ एक सामाजिक होनी चाहिए। ज्ञान के इस महाकुम्भ में सभी प्रकार कि पुस्तकें उपलब्ध हैं। मुख्य अथिति ने मेले की प्रशंसा करते हुए मेले के आयोजक मंडल को बधाई दिया और कहा कि यह पुस्तक मेला हर वर्ष लगना चाहिए।

मनोज सिंह चंदेल मेले के संयोजक ने कहा कि यह पुस्तक मेले का चौथा वर्ष हैं। आज सुबह से ही पुस्तक मेले में पहुंचने लगे थे। इस दौरान पीठाधीश्वर महाराज राजकुमारजी, डॉ सुभाष यादव भी मन्च पर असीन रहे। कार्यक्रम का सन्चालन डॉ प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।
अन्य अतिथिगण में सुशील खरबन्दा अध्यक्ष सिविल लाइन व्यापार मण्डल, शिव शंकर सिंह महामंत्री सिविल लाइन व्यापार मण्डल, शशांक जैन अध्यक्ष रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम व रितेश सिंह चार्टर अध्यक्ष, रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम आदि लोगो ने भी पुस्तक मेले के सम्बन्ध में अपने-अपने विचार व्यक्त किया।

पुस्तक मेले का आयोजन फोर्सन बुक्स और बुकवाला द्वारा संयुक्त रूप से सिविल लाइन स्थित एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस बार पुस्तक प्रेमी कालेज परिसर के गेट नम्बर एक कमला नेहरू रोड, सिविल लाइंस में पैदल तो नवाब युसफ रोड से अपने वाहनों के साथ प्रवेश कर सकते हैं।

निःशुल्क प्रवेश वाले इस 10 दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन रोज सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक होगा। इस मेले के बारे में संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि इस वर्ष मेले की थीम कुंभ-2025 पर आधारित है।

देश-प्रदेश के विभिन्न भाषाओं के प्रकाशक भाग ले रहे है। मेले में आने वाले अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू भाषा के प्रकाशक, वितरक और आयातक भाग ले रहे हैं। मेले में दिल्ली के प्रमुख प्रकाशक जैसे अनबाउंड स्क्रिप्ट, वाणी प्रकाशन, राजकमल लोकभारती प्रकाशन, प्रकाशन संस्थान, सेतु प्रकाशन, सस्ता साहित्य मंडल, साहित्य भंडार, सम्यक प्रकाशन, सामयिक प्रकाशन, राजपाल एंड संस, उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी, हिन्द युग्म, दिव्यांश प्रकाशन, और बोधराम प्रकाशन सहित प्रयागराज शहर से बुकवाला, गर्ग ब्रदर्स, दिक्षा बुक्स, फ्यूचर सलूशन जैसे कई संस्थान ने अपने-अपने स्टॉल लगाए हुए हैं।

मेले के सह संयोजक मनीष गर्ग ने बताया कि हमेशा की तरह पुस्तक मेले में निशुल्क प्रवेश होगा और पुस्तक प्रेमियों को न्यूनतम 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने आभासी दुनिया में किताबों के कभी न खत्म होने वाले फायदों के बारे में भी बात की। किताबें सबसे अच्छी दोस्त मानी जाती हैं और सदियों से समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं। इस पुस्तक उत्सव में पुस्तकों का विमोचन, लेखकों से मिलिए, कवि सम्मेलन, और बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai