दो दिनी बसंत महोत्सव का आयोजन किया गया।

दो दिनी बसंत महोत्सव का आयोजन किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जौनपुर। दो दिनी बसंत महोत्सव का आयोजन किया गया। जनपद के अरुवा बालवर स्थित केएसडब्ल्यू मां गायत्री स्कूल परिसर में दो दिवसीय बसन्त महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग व मानव सेवा कल्याण संस्थान अरुआ बलवरगंज जौनपुर के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के पारिवारिक प्रतिनिधि मनोज द्विवेदी उपस्थित रहे। मंगलवार देर शाम महोत्सव के समापन पर विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। सिंगर सुधीर तिवारी ने फाग गीत खेले मसाने में होली और सिरहाने से कागा उड़ी भागा मोर सैया अभागा ना जागा प्रस्तुत किए जिस पर श्रोता झूम उठे। अशफाक के गीत होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर किया। इसी प्रकार इंद्रा स्नेही के गीत गोरिया करके सिंगार पर परिसर तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर जहीर खान ने पैड पर सिराज ने नाल पर और रियाज ने आर्गन पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। संचालन जगदीश यादव ने कुशलता पूर्वक किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य के संभावित प्रत्याशी संतोष सिंह और देवेंद्र सिंह, फूल चन्द सरोज, ओंकार नाथ पांडेय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अन्त में मानव सेवा कल्याण संस्थान के सचिव कन्हैया लाल सोनी ने सभी कलाकारों और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai