जौनपुर की महारैली को सफल बनाने हेतु हजारों की संख्या में कुच करेंगे प्रयागराजवासी
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
बारा, प्रयागराज। बहुजन समाज को संगठित कर देश का हुक्मरान बनाने में जुटी आसपा। भीम आर्मी, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में यमुनापार की तहसील बारा विकास खण्ड शंकरगढ़ थाना बारा स्थित ग्रामसभा टिकरी कला में संवैधानिक अधिकार बचाओ भाईचारा बनाओ महारैली जो जौनपुर में आगामी 25 फरवरी को आयोजित की गई है उसे सफल बनाने के बाबत कैडर बैठक प्रदेश के संगठन मंत्री प्रयागराज के मुख्य मण्डल प्रभारी उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अनिक कुमार गौतम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य मण्डल प्रभारी प्रदेश के संगठन मंत्री अनिल कुमार गौतम ने बताया कि आजाद समाज पार्टी का मुख्य लक्ष्य सामाजिक न्याय, समानता और भारतीय संविधान की रक्षा के लिए सतत आंदोलित रहना है और समतामूलक समाज की स्थापना करना है जहाँ हर वर्ग को बराबरी और सम्मान मिले। बाबासाहेब डा. भीमराव रामजी अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के विचारों पर आधारित “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” की सोच को प्रतिस्थापित करना। और सामाजिक न्याय, समानता, और दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों सहित शोषित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहना है।बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है। अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों , पिछड़ों और धार्मिक अल्पसंख्यकों (मुस्लिम, सिख, ईसाई) को एकजुट कर सशक्त बनाना भी है। जाति-आधारित भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करके शोषितों को उनके अधिकार दिलाने के साथ साथ बहुजन समाज’ के लोगों को शासक वर्ग में तब्दील करने (राजनीतिक सत्ता में हिस्सेदारी) का मुख्य लक्ष्य जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी को प्रतिस्थापित करना है तथा 25 फरवरी को जौनपुर में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में आयोजित महारैली को सफल बनाने पर भी चर्चा भी की।
बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर अभी हाल ही में आजाद समाज पार्टी की सदस्यता लिए उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने बतौर विशिष्ट अतिथि अपने संबोधन में बताया कि संविधान का अनुच्छेद- 17 जो अस्पृश्यता व छूआछूत मुक्त भारत देश का निर्माण करने की बात करता है, क्या देश छुआछूत मुक्त भारत बन पाया ? संविधान का अनुच्छेद-15 जातिविहीन भारत देश के निर्माण करने की बात करता है, क्या देश जातिविहीन भारत बन पाया क्या ? संविधान के अनुच्छेद 39 (ख) जमीन और उद्योगों का राष्ट्रीयकरण की बात करता है, क्या देश में जमीन और उद्योगों का राष्ट्रीयकरण हुआ क्या तथा संविधान के अनुच्छेद 13 जो रूढ़िवादी प्रथा को समाप्त कर वैज्ञानिक सोच पर आधारित भारत राष्ट्र का निर्माण करने की बात करता है, क्या देश रूढ़िवादी परम्परा को समाप्त कर पाया क्या ? ये तभी संभव हो पाएगा जब बहुजन समाज हुक्मरान बनेगा। बहुजन समाज को हुक्मरान सिर्फ आजाद समाज पार्टी ही बना सकता है।
महानगर अध्यक्ष तनवीर अंसारी, महानगर महामंत्री मनोज कुमार गौतम, महानगर उपाध्यक्ष निरंजन सोनकर, जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल कुंवर बहादुर पटेल करछना विधानसभा उपाध्यक्ष ने जौनपुर की महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया, मुकेश पासी विधानसभा अध्यक्ष बारा, विधानसभा महामंत्री अनिकेत कुमार बिंद, दिलीप पाल भावी जिला पंचायत प्रत्याशी, इंद्रेश पासी, पवन कुमार गौतम, कौशलेश कुमार, सुजीत कुमार पासी, दुर्गेश जाटव, अरगेन्द्र गौतम, भैया बजरंगी, मंगला प्रसाद बौद्ध, राजेश कुमार, तेरशू कुमार, रीता, कोमल गौतम, पुष्पा गौतम, रन्नो गौतम, अंजलि गौतम, कोमल गौतम के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।










