टीएन शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। विभाजन की विभीषिका को दर्शाने के लिए आज दिनांक 14 अगस्त को सम्पूर्ण देश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर याद किया जा रहा है।

इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मण्डल द्वारा चयनित स्टेशनों पर 12 स्टेशनों सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, एटा, मैनपुरी, टूंडला, फिरोजाबाद, हाथरस एवं अलीगढ़ स्टेशन पर आज विभाजन विभीषिका से सम्बंधित चित्र प्रदर्शनी लगाईं गयी। आयोजित कार्यक्रम में उक्त सभी स्टेशनों पर चित्रों के माध्यम से विभाजन के समय रेल द्वारा लोगों के पलायन को दर्शाया गया है। प्रदर्शित चित्रों के माध्यम से वर्तमान पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गयीं कठिनाइयों को स्मरण कराने हेतु यह प्रदर्शनी लगाई गयी है। उक्त प्रदर्शनी के माध्यम से भारत का विभाजन किसी भी विभीषिका से कम नहीं है से जुड़े यथासंभव प्रकरणों का प्रदर्शन किया गया है।
इस अवसर पर विभन्न स्टेशनों पर स्वतंत्रता सेनानियों /परिजनों को बुलाया गया और रेलवे के अधिकारियों द्वारा उनका सम्मान किया गया।
प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री रमेश मालवीय जी के पौत्र सुभाष तिवारी ने स्टेशन पर लगी विभाजन विभीषिका से सम्बंधित चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सुभाष तिवारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और रेलवे द्वारा इस प्रकार का आयोजन किये जाने पर रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया गया। इसी क्रम में इटावा रेलवे स्टेशन पर विभाजन विभीषिका से सम्बंधित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रतिमा शंकर दीक्षित, काकोरी कांड में जेल गये स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय ज्योति शंकर दीक्षित के पौत्र ने फीता काट कर किया। इसी क्रम में कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अखिलेश अवस्थी, महान स्वतन्त्रता सेनानी पंडित पंडित शिवलाल अवस्थी के पुत्र विभाजन विभीषिका से सम्बंधित चित्र प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने अपने स्व. पिता जी की बातों को साझा किया। इसी क्रम में मैनपुरी, एटा, हाथरस, फ़िरोज़ाबाद, फ़तेहपुर एवं मिर्ज़ापुर स्टेशन इसी प्रकार के कार्यक्रम अन्य स्टेशनों पर भी आयोजित किया गया।
