पूरे देश मे अटेवा द्वारा UPS के विरोध मे 96 घंटे तक चले काली पट्टी बांध कर सांकेतिक हड़ताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीएन शर्मा की रिपोर्ट


प्रयागराज। आज जार्ज टाउन प्रयागराज मे अटेवा की एक बैठक जीतेन्द्र कुमार जीतू की अध्यक्षता मे हुई जिसका संचालन जिला मंत्री आर के यादव ने किया।
प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कनौजिया ने प्रयागराज के सभी ब्लाकों से आये हुये पदाधिकारियों को 2 सितंबर से 6 सितंबर तक UPS/NPS के विरोध मे बांह पर काली पट्टी बांध कर OPS पुरानी पेंशन प्राप्त करने के लिए सांकेतिक हड़ताल सफल रहा इसके लिए सभी को बधाई दिया।


अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार जीतू ने सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व मे NMOPS / ATEWA द्वारा चरण बद्ध ढंग से चलाये जा रहे आंदोलन के क्रम मे आगामी 26 सितंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन के लिए जनजागरूकता के साथ हजारों की संख्या मे पहुंच कर अपने मुद्दे के लिए जोरदारी से पुरानी पेंशन की मांग करते हुये बुढ़ापे की लाठी सामाजिक सुरक्षा के लिए संघर्ष किया जायेगा, जिसमे भारी संख्या मे पहुंचना आवश्यक है।


वही आज प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कनोजिया ने डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह,एवं पुष्पराज केशरवानी, रिजवान अहमद, कमलेश सिंह, रमेश कुशवाहा, रमेश कुमार गुप्ता, कृष्ण विभूति सिंह, नारायण सिंह को अटेवा की सदस्यता एवं पदाधिकारी मनोनीत किया। उपरोक्त जानकारी अटेवा जिलामिडिया प्रभारी कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र ने दिया।


उपरोक्त बैठक मे सचिन रावत, कृष्ण विभूति सिंह, अमर बहादुर, रविंद्र यादव, डॉ धर्मेंद्र सिंह, रमेश कुमार, पुष्पराज केशरवानी, रिजवान अहमद, अनुराग पाण्डेय, अंजना सिंह, अंजली, सुरेश यादव, राजीव कुमार सिंह, धर्मेंद्र यादव आदि लोग उपस्थिति रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Ai / Market My Stique Ai