कार्मिक विभाग का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी एवं सर्वश्रेष्ठ अनुभाग पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीएन शर्मा की रिपोर्ट

सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी बने श्री ब्रजेश कुमार यादव

सर्वश्रेष्ठ अनुभाग का पुरस्कार भर्ती अनुभाग, कार्मिक विभाग, मुख्यालय को मिला

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे, कार्मिक विभाग,मुख्यालय प्रयागराज में सितम्बर-अक्टूबर माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी एवं सर्वश्रेष्ठ अनुभाग पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी उपस्थित रहे।

पुरस्कार समारोह में सितम्बर-अक्टूबर माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का पुरस्कार ब्रजेश कुमार यादव, अवर लिपिक, कार्मिक विभाग, प्रधान कार्यालय को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया। इनके द्वारा मुख्यालय में कार्यरत (निर्माण एवं एनसीआरपीयू सहित) समस्त राजपत्रित अधिकारियों के वेतन भुगतान सम्बंधित कार्य लगन तथा कुशलता एवं तत्परता के साथ किया जाता है। इसके साथ ही बिल राजपत्रित अनुभाग में आने वाले सभी अधिकारीयों के कार्य तत्काल निष्पादित किया जाता है।  इनके द्वारा समय से प्रतिमाह बिल लेखा विभाग/स्था./राज.से विधिक्षित हेतु समय से भेजा जाता है।


इसी कड़ी में सितम्बर- अक्टूबर -2024 माह के सर्वश्रेष्ठ अनुभाग का पुरस्कार भर्ती अनुभाग, कार्मिक विभाग, मुख्यालय को प्रदान किया गया। इस अनुभाग के मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक, रंजीव कुमार एवं उनके सहकर्मी को यह पुरस्कार विगत समय में बहुत ही कार्यकुशलता से सभी कार्यो के उत्कृष्ठ निष्पादन हेतु प्रदान किया गया। मुख्यालय में अनुकम्पा नियुक्ति से सबंधित सभी प्रकरण को समय पर पूर्ण किया गया। रेल भर्ती प्रकोष्ठ से स्पोर्टस् कोटा, सांकृतिक कोटा आदि के अंतर्गत प्राप्त 17 पेनल पर नियमानुसार कार्यावाही की गई।
विशेष कार्यक्रम के रूप में कर्मचारियों के मध्य पठन-पाठन एवं बौद्धिक जागरूकता बढाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता में कार्मिक विभाग के सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।


कार्यक्रम का आयोजन कार्मिक विभाग,मुख्यालय के सभी कर्मचारियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं जिज्ञासा को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान कार्मिक विभाग, मुख्यालय के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Ai / Market My Stique Ai