त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। महाकुंभ -2025 की सुरक्षा व्यवस्थाओं के मद्देनजर चीफ सेक्रेटरी/उत्तर प्रदेश मनोज कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक/उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशांत कुमार सहित जिलाधिकारी प्रयागराज, पुलिस आयुक्त/ प्रयागराज, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त/प्रयागराज, पुलिस अधीक्षक/राजकीय रेलवे पुलिस एवं सिविल प्रशासन द्वारा आगामी मुख्य अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मद्देनजर प्रयागराज जंक्शन के यात्री आश्रय एवं खुसरो बाग़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
महाकुंभ -2025 में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिगत सिविल प्रशासन और रेलवे प्रशासन मिलकर तैयारी कर रहे है।
