छोटी होली पर भद्रा का साया, जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Holika Dahan 2025 मुहूर्त इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से प्रारंभ हो जाएगी और 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर इसका समापन होगा, चूंकि छोटी होली …

 

 

लखनऊ।   आज होलिका दहन है, जिसे छोटी होली के नाम से भी जानते हैं। पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी तिथि, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, धृति योग, वणिज करण, दक्षिण का दिशाशूल और सिंह राशि का चंद्रमा है। आज के दिन लगभग 13 घंटे की भद्रा है, जिसके बाद ही होलिका दहन होगा। भद्रा रहित मुहूर्त में पूर्णिमा तिथि में होलिका दहन करते हैं। होलिका दहन के लिए जरूरी पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा लग रही है, जो पूरे प्रदोष काल में रहेगी, इसलिए होलिका दहन रात के समय किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त नीचे दिया गया है। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानते हैं।

पौराणिक क​था के अनुसार, हिरण्यकश्यप के आदेश पर उसकी बहन होलिका ने अपने भतीजे और भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को आग में जलाकर मारने का प्रयास किया। लेकिन हरि कृपा से प्रह्लाद बच गए और होलिका जलकर मर गई। तब से इस दिन होलिका दहन करते हैं। होलिका की आग में सभी प्रकार की बुराइयों का अंत होता है। आज होलिका दहन के साथ गुरुवार का व्रत भी है। आज विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, उनको पंचामृत, तुलसी के पत्ते, हल्दी, पीले फूल, फल, चने की दाल, गुड़ आदि अर्पित करते हैं और गुरुवार की व्रत कथा पढ़ते हैं। विष्णु जी की आरती करते हैं। उसके बाद केले के पौधे की पूजा करते हैं। इस व्रत और पूजन से जल्द विवाह के योग बनते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय होता है। कुंडली का गुरु दोष मिटता है। आज के पंचांग से जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, भद्रा समय, सूर्योदय, चंद्रोदय, चौघड़िया, राहुकाल, दिशाशूल आदि।

 

होलिका दहन के शुभ मुहूर्त

होलिका दहन का समय: 11:26 पी एम से
ब्रह्म मुहूर्त: 04:56 ए एम से 05:45 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:07 पी एम से 12:55 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:18 पी एम
अमृत काल: 11:19 पी एम से 01:04 ए एम, मार्च 14

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai