कलेक्टर ने जेपी अस्पताल, नवीन एसडीएम कार्यालय एवं ग्राम मुगलिया छाप का निरीक्षण किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को जेपी अस्पताल भोपाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल स्टाफ की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा सभी मरीजों को आवश्यक सुविधाएं एवं त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन एवं सीएमएचओ भी उपस्थित रहे। इसके पश्चात हुज़ूर के नवीन एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए एसडीएम हुज़ूर को नवीन कार्यालय में जल्द से जल्द स्थानांतरण सुनिश्चित करने के लिए कहा।कलेक्टर ने जनपद पंचायत फंदा अंतर्गत ग्राम मुगलिया छाप का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने लगभग 1.35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दुकानों, सीसी रोड, नाली तथा शांतिधाम उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विकास कार्य ग्रामीण क्षेत्रों की आधारभूत संरचना को मजबूत करते हैं और स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। एसडीएम हुजूर विनोद सोनकिया एवं जनपद पंचायत फंदा की सीईओ शिवानी मिश्रा उपस्थित रहीं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai