उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नव नियुक्त गंगा पार यमुना पार और महानगर के जिले के पदाधिकारियों को किया सम्मानित।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नव नियुक्त गंगा पार यमुना पार और महानगर के जिले के पदाधिकारियों को किया सम्मानित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा अगड़ा पिछड़ा और अनूसूचित समाज का पवित्र त्रिवेणी का संगम- केशव प्रसाद मौर्य

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नव नियुक्त गंगा पार यमुना पार और महानगर के जिले के पदाधिकारियों को किया सम्मानित। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज आगमन पर भाजपाइयों ने पुलिस लाइन एवं सर्किट हाउस में किया उनका स्वागत।

इस मौके पर उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि अखिलेश यादव द्वारा अधिकारियों को धमकाई जाने वाले मामले पर प्रहार करते हुए कहा कि 2027 के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से तैयार है और अखिलेश यादव का पूरा कुनबा जब तक एक गाड़ी में बैठकर सैफई नहीं पहुंच जाता तब तक उसको शांति नहीं मिलेगी भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से तैयार है और 2027 के विधानसभा चुनाव को पूरे दम पर और अपनी पूरी ताकत से जीत दर्ज कर एक इतिहास की रचना करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में ममता का बम नहीं फटेगा और वह फुस्स हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 4 मई टीएमसी गई। जिस तरीके से बंगाल में एक आराजकता का माहौल बना हुआ है जो आमजन मानस के लिए खतरनाक है और इसलिए ममता सहित सभी सहयोगी पार्टियों को अब टाटा खाने का वक्त आ चुका है और 4 मई का रिजल्ट यह पूरी तरीके से साफ कर देगी बंगाल में इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी और बंगाल में भी सुशासन व्याप्त होगा।

इस अवसर पर भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित जिला गंगा पार यमुना पार और महानगर प्रयागराज के नव नियुक्त जिले के पदाधिकारियों को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने की बधाई देते हुए कहा कि सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान करना है जो रूठे हुए हैं उन्हें मनाना है याद रहे कोई कार्यकर्ता रूप ने न पाए छूटने न पाए और न टूटने पाए जो कार्यकर्ता को जिले में जिम्मेदारी नहीं मिले हैं उन्हें आगे कहीं ना कहीं समायोजित किया जाएगा भारतीय जनता पार्टी में काम की कोई कमी नहीं है हम सब मिलकर 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाना है।

और कहा कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस समाज को जात-पात पर बांटना चाहती है लेकिन भारतीय जनता पार्टी अगड़ा पिछड़ा और अनुसूचित समाज का त्रिवेणी का पवित्र संगम है
और आगे कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मिलकर मनाएं और पार्टी को और मजबूती प्रदान करें क्योंकि पार्टी है तो सरकार है इसलिए मैं बार-बार कहता हूं कि संगठन सरकार से बड़ा होता है और अंत में उन्होंने कहा कि संगठन गढ़े चलो सुंपथ पर बढ़े चलो भला हो जिसमे देश का वह काम सब किए चलो।

इस अवसर महापौर गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष बीके सिंह ,विधायक राज मणी कोल, गंगा पार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान यमुना पार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता अमर नाथ यादव ,राजेश केसरवानी, डॉक्टर शैलेश पांडे, कुंज बिहारी मिश्रा, श्याम चंद्र हेला, रमेश पासी, चंद्रा अहलूवालिया, शोभिता श्रीवास्तव आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai