त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में एक नामी न्यूरोसर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ छेड़खानी और बैड टच का गंभीर मामला सामने आया है। बीए की 24 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने जबरन उसके कपड़े उतरवाए और गलत नीयत से उसे छुआ।
पीड़िता के अनुसार, वह बुधवार रात करीब 10:30 बजे अपने भाई के साथ क्लाइव रोड स्थित डॉक्टर के क्लिनिक पर माइग्रेन के इलाज के लिए पहुंची थी। उसे 74वां नंबर मिला था। इसी दौरान उसका भाई किसी जरूरी काम से बाहर चला गया। आरोप है कि इसी बीच डॉक्टर ने उसके साथ अभद्रता की। कुछ देर बाद जब भाई वापस लौटा तो क्लिनिक में हंगामा हो रहा था। बहन ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है और मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
वही डॉ. कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि मैंने अपना धर्म निभाया, छात्रा के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद। प्रयागराज के प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा पर एक छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा ने देर शाम पत्रकारों से अपनी बात रखी जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने धर्म निभाया है बदले में उन्हें बदनामी मिली है, छात्र का आरोप पूरी तरह से बुनियाद है। डॉक्टर शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि जिस छात्रा ने मेरे ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं उसका इलाज पिछले 3 महीने से चल रहा है वह मनोरोगी है। मेरे साथी एक और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। मेरे अस्पताल में वह भर्ती भी थी और काफी दिनों तक उसका इलाज चल। कल लगभग सवा 11 बजे वह अकेले आई थी और जिस पर मैंने सिर्फ ढाई मिनट में इसका पर्चा और उसका ट्रीटमेंट किया और उसे जाने को कहा। इसके बाद पता चला कि कई छात्र आकर अस्पताल का गेट पीट रहे हैं और मुझ पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना था कि छात्र ने जो भी आरोप लगाए हैं वह पूरी तरह से बेबुनियाद है।
दूसरी ओर सूत्रों का कहना था कि डॉक्टर शर्मा का विवादों से पुराना नाता रहा है 20 साल पहले डॉक्टर शर्मा का अपहरण भी हुआ था, उसके बाद 2016 में इन पर एक सैनिक ने गंभीर आरोप लगाए थे। खैर छात्र ने जो आरोप लगाए हैं उसमें कितनी सच्चाई है यह तो पुलिसिया जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन डॉक्टर शर्मा के समर्थन में भी राजनीतिक दल के लोग आ गए हैं।









