शहर कोतवाली के अंदर बैडमिंटन फुटबॉल खेलने के स्थान पर खड़ी गाड़ियां ना खेल सकते हैं बच्चे ना खेल सकते हैं पुलिसकर्मी कौन जिम्मेदार
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर शहर कोतवाली में डीआईजी के आगमन की तैयारी, तेज़ी से हो रहा रंग-रोगन व सौंदर्यीकरण कार्य। जनपद की शहर कोतवाली में प्रस्तावित डीआईजी के आगमन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कोतवाली परिसर में इन दिनों रंग-रोगन और पुताई का कार्य तेज़ गति से चल रहा है। भवन को पूरी तरह से नया और आकर्षक रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
कोतवाली परिसर की दीवारों, कमरों और मुख्य द्वार की विशेष रूप से मरम्मत और पेंटिंग कराई जा रही है। साफ-सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे पूरा परिसर चमकता हुआ नजर आए। पुलिस प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ-साथ अनुशासन और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खेलकूद की भी बेहतर व्यवस्था की गई है। परिसर में बैडमिंटन और फुटबॉल जैसे खेलों के लिए अलग से स्थान चिन्हित किया गया है। स्थानीय स्तर पर छोटे टूर्नामेंट आयोजित कराने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि पुलिसकर्मियों में उत्साह और टीम भावना को बढ़ावा मिले। कोतवाली परिसर में वाहन पार्किंग की भी सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाई गई है। पुलिसकर्मी अब अपनी गाड़ियों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा कर रहे हैं, जिससे अव्यवस्था खत्म हुई है और मैदान को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखा जा सके। इसके साथ ही परिसर में बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी एक सुंदर खुला स्थान विकसित किया गया है, जहां वे सुरक्षित वातावरण में समय बिता सकें। इस पहल से कोतवाली परिसर एक बेहतर और सकारात्मक माहौल का केंद्र बनता दिखाई दे रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल से न केवल कोतवाली का स्वरूप बदला है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच सकारात्मक संदेश भी गया है। आने वाले समय में यह परिसर एक आदर्श मॉडल के रूप में देखा जा सकता है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है जहां खेलकूद की गेम खेलने की जगह पर गाड़ियां खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं ऐसा लगता है कि यहां खेल कूदने की व्यवस्था नहीं बनाई गई है वहां सिर्फ गाड़ी खड़ी करने की पार्किंग बनाई गई है यह फोटो दृश्य साफ देखा जा सकता है किस तरह से तीन गाड़ियां जहां बैडमिंटन फुटबॉल खेलने की व्यवस्था की गई है वहां गाड़ियां खड़ी नजर आ रही हैं इसमें आपका क्या कहना है। यह गाड़ी खड़ी करने का स्थान है क्या या तो गाड़ियां खड़ी करने का स्थान है तो बैडमिंटन पाइप हटा दिए जाएं और सीमेंट डेट से पक्का बनाकर खेलने की व्यवस्था की गई है तो वहां गाड़ियां क्यों खड़ी हैं इसका जिम्मेदार कौन है।










