थाना शाहबाद पुलिस ने चोरी के 4 अभियोग का अनावरण करते हुए 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चोरी किया गया माल कि बरामद।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। थाना शाहबाद पुलिस ने चोरी के 4 अभियोग का अनावरण करते हुए 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चोरी किया गया माल कि बरामद। वादिनी की तहरीर सूचना बाबत वादिनी के C.H.C शाहबाद स्थित सरकारी आवास में अज्ञात चोरो द्वारा ताला तोडकर 1.सोने की चेन 2.एक अंगूठी तथा 3.नकद 20000/- रूपये चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना शाहबाद पर मु0अ0सं0- 41/2026 धारा- 331(3)/305(A) बीएनएस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। 

पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर अनुराग सिंह के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहबाद श्री देवकी नन्दन के नेतृत्व में थाना शाहबाद पुलिस द्वारा दो नफर अभियुक्तगण 1. फहीम खां उर्फ बाबू पुत्र नवाव निवासी ग्राम जनेटा थाना बनियाठेर जनपद सम्भल, 2. शौलत पुत्र शौकत निवासी ग्राम जनेटा थाना बनियाठेर जनपद सम्भल को ग्राम हिम्मतपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे व निशादेही से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियोग में चोरी गया माल व नकदी बरामद की गयी।

पूछताछ में गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण ने बताया कि हम लोग रात में घूमकर अलग अलग क्षेत्र में बन्द पडे मकानो का ताला तोडकर चोरी करते है और अपना खाना खर्चा चलाते है। आज से करीब आठ नौ दिन पहले हम दोनो व हमारे एक साथी ने मिलकर सरकारी अस्पताल, शाहबाद के आवासीय क्वार्टर से एक कमरे का ताला तोडकर एक अंगूठी, जंजीर व 20000 रूपये चोरी किये थे तथा 12-13 दिन पहले हमने मिलकर रात में ग्राम ढकिया में एक बन्द पडे घर का ताला तोडकर चोरी की थी तथा एक महीना पहले हम दोनो ने थाना क्षेत्र के शाहबाद टांडा मे अम्बेडकर मूर्ति के पास गली में बन्द पडे घरो में ताला तोडकर चोरी की थी तथा इसके अलावा डेढ माह पहले हम दोनो ने ग्राम चतरपुर में रात मे गांव में सडक के किनारे बन्द मकान का ताला तोड कर चोरी की थी।

उपरोक्त चोरी व नकबजनी की घटनाओं के संबंध में थाना शाहबाद पर 1.मु0अ0सं0- 18/2026, धारा- 331(4)/305(a) बी0एन0एस0 (ग्राम टाण्डा) 2.मु0अ0सं0- 38/2026, धारा- 331(4)/305ए बीएनएस (ग्राम ढकिया) 3.मु0अ0सं0- 24/2026, धारा- 331(4)/305ए बीएनएस (ग्राम चतरपुर) पूर्व से पंजीकृत है।

गिरफ्तारशुदा अभि0गण की निशाहेदी पर उपरोक्त अभियोग से संबंधित चोरी गया माल भी बरामद किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai