दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से प्राची तिवारी को पीएचडी की उपाधि।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीधी, एमपी। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से प्राची तिवारी को पीएचडी की उपाधि। समाजसेवी उमेश तिवारी की भतीजी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शत्रुघ्न तिवारी की सुपुत्री प्राची तिवारी को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। पीएचडी में शोध प्रबंध का विषय “प्रारम्भिक स्त्री कथा लेखन का समाजशास्त्रीय अध्ययन (सन् 1900 से 1950 तक)” था।

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के 102वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन एवं कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह जी की अध्यक्षता में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।

डॉ. प्राची ने अपनी शैक्षणिक यात्रा में उत्कृष्ट विद्यालय, सीधी से बारहवीं तक की शिक्षा ग्रहण की, फिर दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज से बी.ए. एवं एम.ए. पूरा किया। एम.ए. (हिंदी) में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, तथा दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के हिंदी विभाग से एम.फिल. और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। वर्तमान में वे दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में अतिथि प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से पोस्टडॉक कर रही हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai