“प्रयागराज का बढ़ता हुआ बाज़ार और यहाँ के उपभोक्ताओं की विविधता लिबर्टी के विस्तार के लिए एक आदर्श केंद्र है।” रुचिर बंसल।

"प्रयागराज का बढ़ता हुआ बाज़ार और यहाँ के उपभोक्ताओं की विविधता लिबर्टी के विस्तार के लिए एक आदर्श केंद्र है।" रुचिर बंसल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

LESS GST – MORE LIBERTY

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। भारत के अग्रणी फुटवियर ब्रांड लिबर्टी शूज़ लिमिटेड ने आज प्रयागराज में अपने आगामी त्योहारी कलेक्शन का भव्य शुभारंभ किया। यह आयोजन KGF Banquet and Villa 5, KP ग्राउंड कैंपस, जॉर्ज टाउन में एक शानदार डीलर्स मीट के रूप में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में डीलर्स व व्यापारिक साझेदार शामिल हुए।

इस अवसर पर कंपनी के निदेशक रुचिर बंसल ने कहा -“प्रयागराज का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व देशभर में जाना जाता है। यहाँ संगम की तरह परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत मेल देखने को मिलता है। लिबर्टी भी इसी सोच को आगे बढ़ाता है। प्रयागराज का बढ़ता हुआ बाज़ार और यहाँ के उपभोक्ताओं की विविधता लिबर्टी के विस्तार के लिए एक आदर्श केंद्र है।” आगे बताया कि कंपनी ने अप्रैल 2025 में दो नई तकनीक वाइब्रेशन शूज़ और वार्मर शूज़-लॉन्च की थीं, जिन्हें उपभोक्ताओं से शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

श्री बंसल ने बताया कि वर्तमान में कंपनी के 4 अत्याधुनिक उत्पादन केंद्र हैं एक हिमाचल प्रदेश, एक उत्तराखंड और दो करनाल (हरियाणा) में। इन इकाइयों में आधुनिक मशीनरी से उच्च गुणवत्ता के जूते तैयार किए जाते हैं। आज लिबर्टी न केवल भारत में, बल्कि 25 से अधिक देशों को अपने उत्पादों का निर्यात भी कर रहा है, जो गर्व की बात है।

लिबर्टी की शुरुआत वर्ष 1954 में करनाल (हरियाणा) से पाल बूट हाउसके रूप में हुई थी। उस समय प्रतिदिन केवल 4 जोड़ी जूते बनाए जाते थे। आज लिबर्टी एक विशाल संगठन बन चुका है, जिसकी उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 50,000 से अधिक जूते बनाने की है।

अमेरिकी बाज़ार की चर्चा करते हुए श्री बंसल ने कहा “दुनिया बहुत बड़ी है। अगर एक रास्ता बंद होता है तो हम नए रास्ते तलाश कर लेते हैं। न भारत और न ही यहाँ का व्यापारी किसी एक चुनौती से डरने वाला है।” श्री कृष्ण कुमार (लवली) ने जानकारी दी कि आज के इस कार्यक्रम में कंपनी ने अपना स्प्रिंग-समर 2026 (SS’26) कलेक्शन लॉन्च किया, जिसमें 400 से अधिक नए डिज़ाइन और एक्सेसरीज़ शामिल हैं।

जेल टेक्नोलॉजी (GEL Technology): अधिक आराम और टिकाऊपन के लिए

 

हैंड्स-फ्री डिज़ाइनः जिससे जूते पहनना और भी आसान हो गया है

उन्होंने यह भी साझा किया कि अब लिबर्टी केवल फुटवियर तक सीमित नहीं है। हाल ही में लॉन्च किए गए लिबर्टी लाइफस्टाइल परफ्यूम और LFO (Liberty Fashion & Accessories) जैसे सेगमेंट – पर्स, वॉलेट, बेल्ट, सॉक्स, शू पॉलिश, ट्रैवलिंग बैग और स्कूल बैग उपभोक्ताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

Deep Trading Company के निदेशक Sandeep Yadav ने कहा- भारत सरकार द्वारा GST कम किए जाने का लाभ लिबर्टी अपने ग्राहकों तक सीधा पहुँचा रही है, जिससे उत्पादों के दाम काफ़ी कम हो गए हैं और उपभोक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

"प्रयागराज का बढ़ता हुआ बाज़ार और यहाँ के उपभोक्ताओं की विविधता लिबर्टी के विस्तार के लिए एक आदर्श केंद्र है।" रुचिर बंसल।
“प्रयागराज का बढ़ता हुआ बाज़ार और यहाँ के उपभोक्ताओं की विविधता लिबर्टी के विस्तार के लिए एक आदर्श केंद्र।

 

“लिबर्टी पिछले 70 वर्षों से भारत का विश्वसनीय स्वदेशी फुटवियर ब्रांड है, जो पूरी तरह भारत में ही निर्माण करता है। इसकी रेंज ₹399 से लेकर ₹9,999 तक उपलब्ध है और यह हर वर्ग के उपभोक्ता की जरूरतें पूरी करता है।”

उन्होंने बताया कि हीलर्स, लीप7एक्स, लूसी एंड ल्यूक और आहा जैसे ब्रांड लिबर्टी की कुल बिक्री में 70% से अधिक योगदान करते हैं।

रोविन सिंह (रीजनल सेल्स मैनेजर, लिबर्टी) ने जानकारी दी कि वर्तमान में कंपनी का देशभर में 10,000 से अधिक डीलर्स और लगभग 500 एक्सक्लूसिव शोरूम का मजबूत नेटवर्क है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai