राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के सात दिवसीय।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वार्षिक शिविर के तीसरे  दिन स्वयं सेवकों व स्वयं सेविकाओं ने ग्राम भुर्जी की मड़ैया में जागरूकता रैली निकाली व सर्वेक्षण किया। ग्रामीणों से उनकी समस्याएं, परेशानी पूछी गई

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के सात दिवसीय। भारत सरकार द्वारा दिये गये सर्वेक्षण फार्म भरवाए। ग्रामीण इलाकों में शिक्षा, बेरोजगारी, सड़क, नाली, पीने का पानी, शौचालय, बिजली आदि की समस्याएं जानी गई व सर्वे कार्य किया है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ जागृति मदान धीगड़ा के निर्देशन में किया गया। दोपहर गोष्ठी में डा माहे आलम ( नेहरू युवा केन्द्र उप निदेशक ) ने छात्र छात्राओं  को सरकारी योजनाओं के विषय  में जानकारी दी गई। उन्होंने छात्र  छात्राओं को बताया कि हमें अपने जीवन में नई नई चीजें सीखना चाहिए।

उन्होंने हमें CMGGP,CHATGPT,AI आदि अन्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की सरकारी नौकरी में राष्ट्रीय सेवा योजना और माई भारत की उपयोगिता को समझाया।

कार्यक्रम में डॉ ० कैश  मियाँ, डॉ नेहा नागपाल छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ नरेश कुमार, डॉ प्रमोद कुमार, घनश्याम सरोज, डा ईरम नईम  सहित स्वयं सेवकों व स्वयं सेविकाओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीतों, शेरो शायरी, ग़ज़ल व सांस्कृतिक कार्यक्रमो में प्रतिभाग किया। सिमरन प्रजापति, हर्षिता, अल्बाज रजा, फैजल , नेहा खान ,जैनब, सूफिया, अनु, निदा आदि छात्र छात्राओं ने कैम्प में हिस्सा लिया।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय सेवा योजना का यह शिविर सात दिनों तक चलेगा जिसमें राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र छात्राएं ग्रामीण इलाकों में जाकर वहां की जिन्दगी व समस्याओं को जानने का प्रयास करेंगे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai