कहा भाजपा शासन मे दलितों पर लगातार हो रहे अत्याचार
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। घायल जिला पंचायत सदस्य दशरथ सोनकर को देखने एस आर एन अस्पताल पहुंची सपा विधायक रागिनी सोनकर। जिले के मेजा से जिला पंचायत सदस्य दशरथ सोनकर का हाल जानने आज़ समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ रागिनी सोनकर एस आर एन अस्पताल पहुंची। दशरथ सोनकर हलाकि भाजपा के टिकट पर जिला पंचायत चुने गए हैं। बीते दिन कुछ लोंगो द्वारा उनके साथ मारपीट की गई जिसमें उन्हें गंभीर चोटे आई है और स्थानीय एस आरएन अस्पताल मे इलाज चल रहा है।
सपा विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने कहा की भाजपा सरकार मे दलितों के ऊपर अत्याचार के मामले बढे हैं। आये दिन इस तरह की घटनाये होती हैं और सरकार ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने मे नाकाम साबित हो रहीहैँ। उन्होंने ने घटना मे शामिल लोंगो तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा है जिला पंचायत सदस्य को सुरक्षा भी प्रदान की जाये।
सपा विधायक के साथ बाबा साहब वाहिनी के नगर अध्यक्ष वरुण सोनकर, लखन सोनकर, रणजीत सोनकर, फैज अंजुम, लाल चंद्र कुशवाह, सूरज, अंकित, करण सोनकर, जीतेन्द्र, भोला नाथ आदि मौजूद रहे।









