27 वां रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन दिव्य एवं भव्य किया जाएगा।

27 वां रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन दिव्य एवं भव्य किया जाएगा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट कार्यकर्ता सम्मान समारोह और रथ यात्रा महोत्सव सभा का हुआ आयोजन

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। 27 वां रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन दिव्य एवं भव्य किया जाएगा। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं आगामी होने वाली रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक सभा का आयोजन प्रयागेश्वर नाथ जगन्नाथ जी मंदिर प्रांगण काशी राज नगर कटघर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठाकुर हरनारायण सिंह ग्रुप आफ कालेज के डायरेक्टर डा उदय प्रताप सिंह ने भगवान जगन्नाथ जी की आरती एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया और कहा श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट धर्म और के क्षेत्र धर्म नगरी प्रयागराज का गौरव बढ़ा रही है जिसके कारण रथयात्रा आज रथयात्रा महोत्सव के रूप में परिवर्तित हो गया है। तत्पश्चात ट्रस्ट के संरक्षक गण अनिल अन्नू भैया, कुमार नारायण,विजय वैश्य, सतीश चंद्र केसरवानी,विजय मिश्रा,भगवती प्रसाद,शिव मूरत गुप्ता गोले, कृष्ण मोहन गुप्ता, एवं महिला अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने ट्रस्ट के विकास पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता एवं मंत्री गगन दास गुप्ता एवं व्यवस्थापक अमर रस्तोगी ने आए हुए सभी अतिथि एवं ट्रस्ट के संरक्षक गणों और पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर भेंट कर सम्मानित किया। सभा की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट का गठन 1999 में किया संस्थापक एवं ट्रस्ट के पूर्व स्वर्गीय श्री गोवर्धन दास गुप्ता जी के द्वारा किया गया था जिसका एक मात्र एक उद्देश्य है। धर्म के रास्ते पर चल कर भगवान जगन्नाथ जी की दिव्य एवं भव्य रथयात्रा का आयोजन कर राष्ट्र और राष्ट्र की संस्कृति को बढ़ावा देना है और सेवा के माध्यम से सामाजिक क्षेत्र में लोगों की सेवा करना है।

इस अवसर मंत्री गगन दास गुप्ता ने गत वर्ष की आय व्यय का लेखा जोखा रखते हुए बताया कि इस वर्ष ट्रस्ट के द्वारा 27 वां रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारी 20 अप्रैल को अक्षय तिथियां पर्व से कर दी जाएगी और बताया कि भगवान जगन्नाथ जी की स्नान एवं विश्राम यात्रा 29 जून कों और रथ यात्रा 16 जुलाई को बड़ी दिव्यता एवं भव्यता के निकाली जाएगी 17 जुलाई को सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें ये चमक ये दमक गाने वाले सुप्रसिद्ध भजन गायक पं सुधीर व्यास अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। और 19 जुलाई को महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा तत्पश्चात बहुदा यात्रा के साथ रथ यात्रा संपन्न किया जाएगा। संचालन रथ यात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने किया।

इस अवसर कोषाध्यक्ष जयराम गुप्ता उपाध्यक्ष दाऊदयाल गुप्ता, पूर्व पार्षद उमेश चंद्र जायसवाल, शशि कांत जायसवाल पप्पू,संजय वैश्य लालबाबू, त्रिलोकी केसरवानी,कृष्ण बहादुर केसरवानी पप्पू कलश, उपमंत्री कन्हैया लाल गुप्ता, संजय गुप्ता, हैप्पी कसेरा, अजय अग्रहरि, मंजू गुप्ता रीना साहू मीना देवी लता उपाध्याय, मालती केसरवानी, रानी केसरवानी, साक्षी केसरवानी, सारिका मिश्रा, नेहा मिश्रा, रीना चतुर्वेदी, अतुल खन्ना, एव ट्रस्ट के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai