मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर के शिक्षक शिक्षा (बीएड) विभाग में तीन दिवसीय छात्र परिषद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) जागृति मदान ढींगरा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में पाठ्य सहगामी क्रियाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।प्रथम दिवस पर शिक्षण सहायक सामग्री प्रतियोगिता के अंतर्गत बीएड प्रथम वर्ष से प्रिया यादव प्रथम, प्रशांत कुमार शर्मा द्वितीय, रूमान परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएड द्वितीय वर्ष से अब्दुल रज्जाक प्रथम, दीक्षा सागर द्वितीय एवं शुमायला शोएब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रविंद्र सिंह प्रथम,अब्दुल रज्जाक द्वितीय, एवं प्रिया यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेड़ सजा प्रतियोगिता में प्रशांत,सौरभ पटेल,शगुन, शाइस्ता भी एवं रविंद्र सिंह की टीम ने प्रथम स्थान,रूमान परवीन,अयान रिजवी, शेखर सिंह कठेरिया, एवं विजेता टंडन की टीम ने द्वितीय स्थान,नाजिया, श्वेता सिंह राठौड़, पंकज कुमार एवं निधि कुमारी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंतिम दिवस पर छात्र छात्राओं द्वारा पाक कला प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए गए।बीएड विभाग प्रभारी डॉ० अरविंद कुमार द्वारा सभी छात्र छात्राओं एवं प्राचार्य का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर प्रो (डॉ०) मीनाक्षी गुप्ता,डॉ० आलोक गुप्ता, डॉ०माणिक रस्तोगी, डॉ०सैयद अब्दुल वाहिद शाह,डॉ० सोमेंद्र सिंह डॉ०, सतीश कुमार डॉ० बिजेन्द्र सिंह एवं डॉ० शाहिदा परवीन उपस्थित रहे।










