इनामिया वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्द्धन हेतु 25000/- रुपये का एसपी ने प्रदान किया पुरस्कार
कोखराज, कौशांबी। एसपी के निर्देशन मे गोवध से सम्बन्धित 25,000 रु0 का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार। कोखराज थाना क्षेत्र में 4 जनवरी की रात्रि में ससुर खदेरी नदी व इचौली गाँव के मध्य झाड़ियों में बिजली के खम्भों से बंधे हुए 12 बैल जिंदा बरामद हुए थे, जिसके सम्बन्ध में थाना कोखराज में अभियोग दर्ज हुआ। उक्त गो वंशो को परिवहन कर वध हेतु कहीं बाहर ले जाने के लिए बांधा गया था, किंतु कुछ लोगों द्वारा सूचना देने पर पुलिस के पहुंच जाने से अपराधी तस्करी को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए थे। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत सफल अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोखराज पुलिस,एसओजी एवं सर्विलांस की टीम को लगाया गया था गहन छानबीन से उक्त घटना में 7 गौतस्करों के नाम प्रकाश में आए थें। दिनांक 12.01.2026 को थाना कोखराज पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये टेगाई नियामतपुर मार्ग पर पतेरिया बाग के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा 25,000 रुपये का पुरष्कार घोषित किया गया था। उपरोक्त क्रम में गठित टीमों द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर तलाश की जा रही थी इसी दौरान थाना कोखराज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 25,000 रुपये का इनामियां वांछित अभियुक्त जयकरन उर्फ विकल पुत्र राम प्रवेश निवासी बिछौरा थाना मंझनपुर को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा इनामिया वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु 25000/- रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया हैं।










