त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्य समिति द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में आंदोलन की द्वितीय चरण में आज दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय प्रयागराज के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर 12 सूत्री मांग पत्र के अतिरिक्त 05 मांग सम्मिलित करक्षेत्रीय प्रबंधक को मुख्यमंत्री परिवहन मंत्री एवं प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन पत्र सौपा गया।
धरना कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद बली उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री रविकांत भी उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि यदि समय रहते उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के द्वारा दिए गए मांग पत्र पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो कर्मचारी संघ के साथ भारतीय मजदूर संघ भी आंदोलन में सम्मिलित हो जाएगा तथा रवि प्रताप सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं के समक्ष गीत के माध्यम से अपने विचार रखे गए।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए क्षेत्रीय मंत्री उमाशंकर मौर्य द्वारा कहा गया कि कर्मचारियों के देयक एवं संविदा कर्मचारियों की नियमितिकरण एवं नियमावली कार्य नहीं किया गया तो दिनांक 16 अक्टूबर को परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ पर विशाल धरना प्रदर्शन एवं रैली की जाएगी जिसमें प्रयागराज क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम में प्रतापगढ़ डिपो के शाखा अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह शाखा मंत्री राकेश तिवारी तथा लीडर रोड डिपो के शाखा अध्यक्ष रमेश कुमार एवं शाखा मंत्री जयप्रकाश मिर्जापुर डिपो के शाखा अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह शाखा मंत्री लक्ष्मण प्रसाद मिश्रा प्रयाग डिपो के शाखा अध्यक्ष डी के पांण्डेय जीरो डिपो के शाखा अध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा शाखा मंत्री अमरनाथ सिविल लाइन डिपो के शाखा अध्यक्ष मुजम्मिल नूर शाखा मंत्री दीपक शर्मा एवं कार्य समिति सदस्य विपिन कुमार तिवारी लालगंज डिपो से संजय तिवारी क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्याम किशोर पांण्डेय क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष नंदलाल पाल क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री आशुतोष मिश्रा एवं सत्य प्रकाश पांण्डेय राजेश पुरी दिनेश कुमार पांडे श्रीनाथ शुक्ला प्रीतम सिंह कुलदीप वर्मा संतोष कुमार मिश्रा राकेश कुमार द्विवेदी मिथिलेश कुमार मिश्रा प्रदीप पाल मोहम्मद रईस गिरिजेश कुमार, मुकेश कुमार, हरिश्चंद्र आदि अनेक संघ कार्यकर्ता उपस्थित रहे संघ के क्षेत्र प्रभारी राजकुमार शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो हम ईट से ईट बजा देंगे।
कार्यक्रम के अंत में दोपहर बाद 15.00 बजे क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त शिवचंद गुप्ता के साथ सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयाग डिपो प्रशांत दीक्षित धरना स्थल पर उपस्थित होकर ज्ञापन पत्र प्राप्त किया गया और आश्वासन दिया गया कि मैं इसे अपनी प्रबल संस्तुति के साथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रबंध निदेशक परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ के समक्ष भेज दूंगा क्षेत्रीय समस्याओं पर स्वयं संज्ञान लेकर एसीपी सहित जो भी कर्मचारियों से सम्बंधित समस्याएं हैं उनका निदान अतिशीघ्र करूंगा। अंत में सभा का समापन क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद बली उपाध्याय द्वारा किया गया।
